फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पहलवान को किया सम्मानित

पहलवान को किया सम्मानित

Tue, 05 Feb 2019 01:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
पहलवान को किया सम्मानित
बागपत। संतोषपुर निवासी पहलवान विपिन खटाना ने नेपाल में हुई अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता गोल्ड मेडल जीता है। गांव में पहुंचाने पर लोगों ने सम्मानित किया है। पहलवान के पिता दस बहार सिंह ने बताया कि गत दिनों नेपाल में कुश्ती प्रतियोगिता हुई । इसमें विपिन ने 65 किलोग्राम भार में भाग लिया। विपिन ने नेपाल के पहलवान विहान थापा को हराकर गोल्ड मेडल जीता है। ब्लॉक प्रमुख सुभाष गुर्जर, लख्मी, मदन, महावीर, महिपाल ने सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन


वाद विवाद में शिवानी शर्मा रही प्रथम
चांदीनगर (बागपत)। ढ़िकौली गांव के महात्मा गांधी मेमोरियल डिग्री कॉलेज में सोमवार को वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसका विषय कन्या भ्रूण हत्या और नारी सशक्तिकरण रहा। कॉलेज की छात्राओं ने विचार व्यक्त किए। प्रोफेसर डॉ. मीनाक्षी चौधरी ने बताया कि वाद विवाद प्रतियोगिता में सभी छात्राओं ने भाग लिया। शिवानी शर्मा प्रथम, शिवानी त्यागी द्वितीय और शिवानी चौधरी तीसरे स्थान पर रही। कॉलेज प्राचार्य डॉ. लोकेश ने विजेता छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


बीएसए ने शिक्षकों को सम्मानित किया
बागपत। बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव रंजन मिश्र ने हरियाणा में नवोदय क्रांति आवार्ड से सम्मानित होकर लौटे पूर्व माध्यमिक विद्यालय इदरीशपुर के प्रधानाध्यापक विकास मलिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिंगौली तगा की शिक्षिका शानू निगम को सम्मानित किया है। बीएसए ने कहा कि दोनो शिक्षकों ने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इनके माध्यम से छात्र-छात्राओं को आधुनिक शिक्षा दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed