फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   प्रमाणपत्र बनाने का अधिकार प्रधान को दिया जाए

प्रमाणपत्र बनाने का अधिकार प्रधान को दिया जाए

Thu, 31 Jan 2019 01:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
प्रमाणपत्र बनाने का अधिकार प्रधान को दिया जाए
बागपत। अखिल भारतीय प्रधान संगठन ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम संबोधित ज्ञापन कलक्ट्रेट में डीएम को सौंपा। इसमें छह सूत्रीय मांगों को पूरा कराने की मांग की। इसमें एक समान पंचायतराज व्यवस्था कराने, मानदेय और भत्ते में बढ़ोतरी कराने, मृत्यु के बाद प्रधान के आश्रितों को 20 लाख की बीमा राशि देने, ग्राम प्रधान को आयु, जाति आय और निवास प्रमाणपत्र बनाने का अधिकार देने, पट्टे का आवंटन का अधिकार देने, प्रधानों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रति माह डीएम की अध्यक्षता में पंचायत दिवस पर बैठक कराने, प्रधानों के विरुद्ध अभियोजन पंजीकरण से पूर्व उप निदेशक पंचायत से अनुमति का प्रावधान कराने और झूठी शिकायत मिलने पर शिकायतकर्ता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराने की मांग की। इसमें जिलाध्यक्ष रामनाथ प्रधान, प्रमोद, जितेंद्र चौधरी, सुनील, सतेंद्र बालियान, विनय त्यागी, मनोज, रामनाथ, देवेंद्र, रियासत, इमरान, जमशेद, बिल्लू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed