फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   योगेश धामा के नेतृत्व में खेकड़ा के घर-घर भाजपाईयों ने दी दस्तक

योगेश धामा के नेतृत्व में खेकड़ा के घर-घर भाजपाईयों ने दी दस्तक

Tue, 04 Dec 2018 01:32 AM IST
Updated Tue, 04 Dec 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
योगेश धामा के नेतृत्व में खेकड़ा के घर-घर भाजपाईयों ने दी दस्तक
खेकड़ा (बागपत)। महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती को समर्पित भाजपा की पद यात्रा के तीसरे दिन भाजपा के बागपत विधायक योगेश धामा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने लोगो के घर-घर दस्तक दी। प्रदेश सरकार की ओर से कराए जा रहे विकास कार्यों को गिनाया गया। साथ ही उन लोगों से मतदाता बनने की अपील की जो 18 साल की आयु पूरी करने के बाद भी मतदाता सूची में अपना नाम नहीं डलवाए हैं।
विज्ञापन

पद यात्रा के तीसरे दिन भाजपा विधायक योगेश धामा कार्यकर्ताओं के साथ पदयात्रा में शामिल हुए। केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश में अब तक किए विकास कार्यों से संबंधित विवरण पत्र दिया। विधायक कार्यकर्ताओं के साथ खेकड़ा नगर पालिका चेयरमैन संगीता धामा के आवास पर पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने प्रबुद्ध नागरिकों और मतदाताओं से मिलकर सरकार की उपलब्धियों को बताया। योजनाओं के लाभार्थियों से मिलें और उनसे फीड बैक लिया। इस दौरान विधायक योगेश धामा ने कई नए नए मतदाताओं को भाजपा का ऑनलाइन सदस्य भी बनाया। पद यात्रा में विधायक के साथ पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर, नगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र कुमार, जिला कार्यकारिणी सदस्य मनोज धामा, नमो सेना के जिलाध्यक्ष प्रदीप धामा, उपाध्यक्ष दीपक शर्मा, डॉ. मनोज धामा, सन्नी गुप्ता, प्रदीप धामा, अमित झा, अनमोल त्यागी, गुल्लू धामा, खेकड़ा नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि अंकुर धामा, अमित डागर, शंकित धामा, संजय धामा, राजीव गोयल आदि रहे।
विज्ञापन

उधर, क्षेत्र के ग्राम हसनपुर मसूरी में सरकार द्वारा लाभान्वित लाभार्थियों से मिलने के कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री व सदस्य विधान परिषद विजय बहादुर पाठक ने जनसंपर्क किया। घर घर जाकर सरकार की योजनाओं के विषय में जानकारी दी। योजनाओं के लाभार्थियों को माला और पटका पहनाकर सम्मानित किया। पदयात्रा में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नीरज शर्मा, जिला महामंत्री रविंद्र राठी, पदयात्रा के जिला के संयोजक सुधीर मान, लोक सभा संचालन समिति के संयोजक रामपाल नेहरा, पूर्व जिलाध्यक्ष सुदेश चौहान, कंवर पाल, नरेश वर्मा, संजय प्रधान, सतीश प्रधान, विपिन माहेश्वरी, रिंकू शर्मा, सन्नी गुप्ता, अंशुल जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed