फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   टटीरी और छपरौली आदर्श नगर पंचायत घोषित, पहली किश्त जारी

टटीरी और छपरौली आदर्श नगर पंचायत घोषित, पहली किश्त जारी

Thu, 29 Nov 2018 01:08 AM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
टटीरी और छपरौली आदर्श नगर पंचायत घोषित, पहली किश्त जारी
बागपत। पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना में चयनित अग्रवाल मंडी टटीरी और छपरौली में विकास के लिए पहली किश्त जारी कर दी। नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री को पत्र भेजकर पहली किश्त जारी करने की जानकारी दी। उन्होंने कहा नगर पंचायतों में तीन करोड़ रुपये से विकास कार्य होंगे।
विज्ञापन

बागपत लोकसभा क्षेत्र की छपरौली और अग्रवाल मंडी टटीरी को योजना में शामिल किया । केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार के नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के माध्यम से उन्हें जानकारी मिली है कि दोनों नगर पंचायत में तीन करोड़ की लागत से विकास होंगे, इसके लिए पहली किश्त जारी कर दी गई है। दोनों नगर पंचायतों के लिए डेढ़ करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं। यहां की डीपीआर तैयार कर प्रदेश सरकार को भिजवाई जाएगी।
विज्ञापन



डीएम की निगरानी में गठित होगी समिति
बागपत। योजना में डीएम की निगरानी में समिति का गठन किया जाएगा। आर्किटेक्ट नियुक्त कर प्लान तैयार किया जाएगा। स्थलीय निरीक्षण कर डीपीआर तैयार कराई जाएगी। दस दिन के भीतर डीपीआर स्वीकृति के लिए शासन को भेजनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस तरह होगा कायाकल्प
बागपत। नगर पंचायत क्षेत्रों के विकास के लिए यह योजना तैयार की जा रही है। नगर पंचायतों की सड़कों, नालियों का निर्माण, जल निकासी, फुटपाथ, बिजली, स्ट्रीट लाइट, सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण और गोशाला बनवाने का कार्य इस बजट से किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed