{"_id":"5be9d3fdbdec2269b345a289","slug":"191542050813-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज परिसर में सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेज परिसर में सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश
Updated Tue, 13 Nov 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र और छात्राओं ने सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर के मुख्य मार्गों पर जागरूकता अभियान चलाया। नुक्कड़ नाटकों के माध्यमों से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। बाद में कॉलेज परिसर में सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया।
डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के दौरान छात्र-छात्राओं ने अमीनगर सराय रोड, औद्योगिक पुलिस चौकी, बड़ौली रोड, गुराना रोड, बड़का रोड आदि पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को गंदगी से फैलने वाली बीमारी और सफाई करने से होने वाले फायदों से अवगत कराया। इसके उपरांत कॉलेज परिसर में छात्राओं ने सफाई अभियान चलाकर अन्य छात्र-छात्राओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया। डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी ने कहा स्वच्छता ही हमारे जीवन का आधार है। संचालन रणपाल ने किया। इसमें मैनेजर विक्रम तोमर, प्रधानाचार्य राजीव तोमर, योगेश राणा, वीरेंद्र आदि रहे।