{"_id":"5bd61049bdec2269b518313a","slug":"191540755529-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब शाहपुर बाणगंगा में तेदुए ने मचाया आतंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब शाहपुर बाणगंगा में तेदुए ने मचाया आतंक
Updated Mon, 29 Oct 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। ककौर कलां गांव में अभी तेंदुए की दहशत समाप्त नहीं हुई थी कि शाहपुर बाणगंगा गांव में तेंदुए द्वारा कई मवेशियों को निवाला बनाने की सूचना पर वन विभाग के अफसरों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों में तेंदुए की दहशत बनी हुई है। शिकायत पर वन विभाग के अफसरों ने गांव के जंगल में पिंजरा लगा दिया है। तेंदुए को पिंजरे में फंसाने के लिए चारे के रूप में बकरी को बांधा है। साथ ही पिंजरे के इर्द-गर्द वन विभाग के कर्मचारियों को तैनात कर दिया गया है।
जनपद के कई गांव अब भी तेंदुए की दस्तक से दहशतजदा हैं। ककौर कलां गांव के ग्रामीणों को हाल ही में तेंदुए से निजात मिली है, अब शाहपुर बाणगंगा गांव में तेंदुए होने की सूचना पर वन विभाग के अफसरों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत वन क्षेत्राधिकारी राजपाल से की तो उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए गांव के जंगल में पिंजरा लगा दिया है। उसमें चारे के लिए बकरी बांधी है। इसके अलावा वन विभाग के कर्मचारियों को भी वहां पर तैनात किया गया है। वन क्षेत्राधिकारी राजपाल ने बताया कि पिंजरा लगा दिया गया है, ग्रामीणों को डरने की जरूरत नहीं है।