फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बदली जाएगी जर्जर लाइ, 11 गांव में आंख-मिचौली करेगी बिजली

बदली जाएगी जर्जर लाइ, 11 गांव में आंख-मिचौली करेगी बिजली

Mon, 29 Oct 2018 12:57 AM IST
Updated Mon, 29 Oct 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
बदली जाएगी जर्जर लाइ, 11 गांव में आंख-मिचौली करेगी बिजली
बागपत। जनपद के चार बिजलीघरों से जुड़े 11 गांवों में दो दिन तक बिजली आपूर्ति गड़बड़ाएगी। ऊर्जा निगम की ओर से जर्जर तारों को बदलने की प्रक्रिया चल रही है। इस कारण संबंधित 11 गांवों में विद्युत सप्लाई नहीं हो सकेगी। दिन में अधिकतर समय आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम के बिजलीघर सुन्हैड़ा, खट्टा प्रहलादपुर, ढिकौली, चमरावल से जुड़े 11 गांवों में दो दिन तक बिजली का शेड्यूल से विद्युत आपूर्ति नहीं होगी। ढिकौली में हाईटेंशन लाइन के जर्जर तार को बदले जाने की वजह से सप्लाई व्यवस्था गड़बड़ा गई है। जेई पंकज कुमार ने बताया कि सुन्हैडा, खट्टा प्रहलादपुर, ढिकौली, चमरावल, पाबला, बसी, बंदपुर, सलावतपुर खेड़ी, पांची, महरामपुर, ललियाना गांव में दो दिन तक बिजली कटौती रहेगी। विभाग की ओर से जर्जर तारों को बदलने के कारण विद्युत व्यवस्था प्रभावित हुई है। कुछ गांव ऐसे हैं, जहां पर तार न बदलने के कारण सप्लाई नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन

उधर पाबला बेगमाबाद गांव में आपूर्ति बाधित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पूर्व प्रधान सतीश, महराज सिंह मुखिया, बेहराम, जगवीर, चमन सिंह, ज्ञानचंद, रूपचंद, सुभाष, विजय धामा ने कहा कि बिजली का खेल पिछले तीन दिन से चल रहा है। गांव के लोग जानकारी लेते है तो उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं देते है। पशुओं के लिए चारा और पानी का संकट हो गया है। चेतावनी दी बिजली व्यवस्था नहीं सुधरी तो आंदोलन करने को मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता खेकड़ा जेके त्यागी ने कहा कि जर्जर लाइनों को बदलने का कार्य चल रहा है। इस कारण विद्युत व्यवस्था प्रभावित है। एक-दो दिन अभी इसी तरह चलेगा। बाद में पूर्व की भांति सप्लाई होगी। एक्सईएन जेके त्यागी ने बताया कि सुबह से लेकर शाम तक तार बदलने का कार्य चल रहा है। इसके बाद गांवों में विद्युत सप्लाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed