{"_id":"5bd4befebdec22699a739748","slug":"191540669182-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता जागरूकता के लिए बैठक का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता जागरूकता के लिए बैठक का आयोजन
Updated Sun, 28 Oct 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। बावली रोड पर स्थित मदरसा कासिम-उल-उलूम के प्रांगण में जमीयत उलेमा-ए-हिंद की जनपद बागपत इकाई के नेतृत्व में और उत्तर प्रदेश हज वेलफेयर सोसाइटी की जनपद इकाई के सहयोग से मतदाता जागरूकता के लिए बैठक का आयोजन किया। इसमें मुख्य अतिथि एसडीएम आशीष कुमार और विशिष्ट अतिथि एसीएमओ डॉ. नीरज त्यागी और सीएचसी अधीक्षक अजेंद्र मलिक रहे। बैठक में निर्णय लिया गया कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए 18 वर्ष से ऊपर की आयु वर्ग के युवक व युवती जिनका मतदाता सूची में नाम नहीं है। उन्हें जुड़वाने के लिए जमीयत उलेमा-ए-हिंद व हज वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारी घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेगें।
इस मौके पर एसडीएम आशीष कुमार ने कहा कि 1 सितंबर से 31 अक्तूूबर तक निर्वाचन आयोग द्वारा वोट बनवाने के लिए अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग जिनकी आयु एक जनवरी 2019 को 18 वर्ष हो रही या जिनकी उम्र 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है और उनका नाम निर्वाचक नामावली (वोटर लिस्ट) में दर्ज नहीं है, तो वह अपना नाम निर्वाचक नामावली में दर्ज करा लें। डॉ नीरज त्यागी और डॉ अजेंद्र मलिक ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र की सबसे बड़ी प्रक्रिया है। आने वाले सभी चुनावों में अपनी सहभागिता निभाएं, वोट करें और लोकतंत्र को मजबूत करें।
जमीयत उलेमा-ए- हिंद के जिलाध्यक्ष मुफ़्ती अब्बास व मरकजी मस्जिद फूंसवाली के इमाम और जमीयत उलेमा-ए-हिंद के जिला महासचिव मौलाना आरिफ-उल-हक ने कहा कि संविधान में हमें जो वोट डालने का अधिकार दिया, वह बेशकीमती उपहार है और हमारे वोट से ही अच्छी सरकारें बनती हैं। उन्होंने कहा कि मजबूत प्रजातंत्र के लिए मतदान सभी को अवश्य करना चाहिए, परंतु उसके लिए जरूरी है कि हमारा वोट बना हो। उन्होंने लोगों से कहा कि वह बूथ पर जाकर अपना वोट जरूर बनवाएं तथा वोट बनवाने के लिए अपने परिजनों व आस पड़ोस के लोगों को भी जागरूक करें। इसमें आरिफ मलिक साजिद मलिक, उस्मान मुनव्वर, नौशाद मलिक, हाजी रिजवान कुरैशी, हाजी सफीक अलवी, हाजी मेहरबान कुरैशी, शहजाद मलिक, मुकीम मलिक, जाकिर मलिक, गुलजार मुनव्वर, अनवर चौधरी,फहीम अहमद, साबाज सैफी, इमरान मलिक, इसरार खान, कारी साबिर व कारी वाजिद, कारी मतलूब, हाफिज कासिम, मोहम्मद इसरार कारी साबिर, हाफिज इकराम, मास्टर सरफराज, डॉ नाजिम, अब्दुल कयूम, मौलाना अबुल हसन, मुफ्ती फुरकान आदि रहे।