{"_id":"5b96c34e867a557eca0906d2","slug":"191536607054-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनसहभागिता से ही गांवों का विकास संभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनसहभागिता से ही गांवों का विकास संभव
Updated Tue, 11 Sep 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)।
ग्वाली खेड़ा गांव में सोमवार को भाजपा विधायक केपी मलिक ने ग्राम पंचायत सचिवालय की आधारशिला रखी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जन सहभागिता से ही गांवों का विकास संभव है।
विधायक केपी मलिक ने कहा कि ग्राम पंचायत भवन बनने से ग्रामीणों को एक जगह मिल बैठकर गांव के विकास की योजना बनाने तथा सामाजिक चिंतन करने की सुविधा मिलेगी। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का ग्रामीणों से लाभ उठाने का आह्वान किया। युवाओं को नशे की लत से बचाने के लिए भी कदम उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गांवों में पानी का दुरुपयोग रुकना चाहिए। इस दौरान ग्रामीणों ने उनके समक्ष समस्याएं भी रखी और लिखित मांग पत्र भी दिया। उन्होंने लोगों को समस्याएं हल कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर उन्होंने 17.46 लाख की लागत से बनने वाले बहुउद्देशीय ग्राम पंचायत भवन का शिलान्यास किया। पंडित गोपी चंद भारद्वाज ने यज्ञ कराया।
ग्राम प्रधान दीपक शर्मा ने अतिथियों को शॉल उढ़ाकर सम्मानित किया। संचालन सेवकराम शर्मा ने किया। अध्यक्षता अमी लाल ने की। इसमें डीपीआरओ आलोक शर्मा, ग्राम प्रधान दीपक शर्मा, वीर सिंह प्रधान, सतपाल, कपिल शर्मा, राजबीर, सुधीर ठाकुर, मास्टर सतेंद्र, अमरेश शास्त्री, मुकेश कुमार वर्मा आदि रहे।