{"_id":"5b8ed8b9867a5548542ea31c","slug":"191536088249-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटेदारों ने मशीन से राशन बांटने से खड़े किए हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटेदारों ने मशीन से राशन बांटने से खड़े किए हाथ
Updated Wed, 05 Sep 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। ई-पाश मशीनों में धांधली पकड़ी जाने के बाद कोटेदार मशीन से राशन वितरण से हाथ खड़े कर रहे हैं। आदर्श कोटेदार एवं उपभोक्ता वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले आंदोलन की रणनीति बनाई। साथ ही पांच सितंबर से अनिश्चित हड़ताल की चेतावनी दी है। उन्होंने मांगों को लेकर तहसील दिवस में डीएम को ज्ञापन सौंपा।
ई-पाश मशीन के सॉफ्टवेयर में आधार की डिजिट बदलकर की गई राशन की काला बाजारी के बाद हुआ खुलासे से राशन डीलरों में हड़कंप मचा हुआ है। जिले में छह कोटेदारों पर आरोप भी सिद्ध हो गया है, जिन पर मुकदमा दर्ज हो गया। मंगलवार को आदर्श कोटेदार एवं उपभोक्ता वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर पर जिले के कोटेदार मंगलवार को तहसील में इकट्ठा हुए। एसोसिएशन के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी चौधरी कंवर पाल सिंह ने बताया कि काफी समय से हमारी मांगे लंबित चल रही है। जिन पर सरकार का कोई ध्यान नहीं है। ई-पाश मशीन से राशन विक्रेता को डर लगने लगा है कि मशीन के सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी में फंसा न दिया जाए। प्रदेश में सैकड़ों कोटेदारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है। सरकार से मांग की पूर्व की भांति राशन वितरण करने की अनुमति दी जाए। सभी उपभोक्ताओं के राशन कार्ड बनाए जाए, मानदेय दिया जाए, अन्य प्रदेशों की भांति दो क्विंटल कमीशन दया जाए। एमडीएम को ढुलाई भाड़े का भुगतान किया जाए, एनएफएसए के अनुसार डोर स्टेप डिलीवरी दी, कोटेदारों के विरुद्ध दर्ज किए मुकदमे वापस लिए जाए। आज पांच सितंबर से अनिश्चित हड़ताल की चेतावनी दी है। सभी कोटेदारों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। इसमें कुशल पाल, ब्लॉक अध्यक्ष सुधीर, मनोज, रविंद्र, बिजेंद्र, तेजवीर सिंह, जयपाल सिंह, वितेश, ताराचंद, जयकिशन, मुन्ना लाल, राजेश, कृष्ण कुमार शर्मा, सत्यपाल आदि मौजूद रहे।