फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   निरपुड़ा में कृष्ण जन्मोत्सव दो व तीन को

निरपुड़ा में कृष्ण जन्मोत्सव दो व तीन को

Mon, 27 Aug 2018 01:04 AM IST
Updated Mon, 27 Aug 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
निरपुड़ा में कृष्ण जन्मोत्सव दो व तीन को
दोघट (बागपत)। निरपुड़ा गांव में दो और तीन सितंबर को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा। दो सितंबर को पूरे गांव में झांकी निकाली जाएगी। इसका उद्घाटन बाछौल के प्रधान विकास करेंगे। तीन सितंबर को रात्रि में छोटा शिव मंदिर में कार्यक्रम होगा। इसका उद्घाटन विधायक योगेश धामा करेंगे। यह जानकारी सोमपाल फौजी ने दी है।
विज्ञापन


दाहा में दो बीघा गन्ने की फसल जली
दाहा। गांव दाहा के जंगल में किसान भगवत पुत्र ब्रहम सिंह के खेत में 11 हजारी विद्युत लाइन का तार टूटकर गिरने से दो बीघा गन्ने की फसल जल गई। किसानों ने किसी तरह पानी, मिट्टी डालकर आग पर काबू पाया। किसान ने बताया कि विद्युत लाइन के तार जर्जर हाल में है। कई बार तार बदलवाने की मांग भी की जा चुकी है, लेकिन आज तक तार नहीं बदले गए। उसने विद्युत निगम के अधिकारियों से मुआवजे की मांग की। किसान ने थाने पर तहरीर दी है।
विज्ञापन


प्रतियोगिता नौ से 12 तक
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। वैदिक कन्या डिग्री कालेज टटीरी में 28 अगस्त को नौ से 12 बजे तक राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े के अंतर्गत जिया लाल प्रेमवती अग्रवाल अवार्ड के लिए पोस्टर, स्लोगन, राइटिंग प्रतियोगिता होगी। यह प्रतियोगिता लायंस क्लब टटीरी और जिला रेडक्रॉस समिति बागपत के द्वारा वेणु आई बैंक दिल्ली के सहयोग से कराई जाएगी। यह जानकारी अभिमन्यु गुप्ता ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed