{"_id":"5b7f0c6042c792466835f44a","slug":"191535052896-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केन्द्रीय राज्यमंत्री के समक्ष पहुंची बिजरौल गांव की जल भराव की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केन्द्रीय राज्यमंत्री के समक्ष पहुंची बिजरौल गांव की जल भराव की समस्या
Updated Fri, 24 Aug 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय राज्यमंत्री के समक्ष पहुंची बिजरौल की जलभराव की समस्या
बड़ौत (बागपत)। बिजरौल गांव मेें जलभराव और नाले की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत अब केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह के समक्ष पहुंच गई है। केन्द्रीय राज्यमंत्री ने डीएम से मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
हरियाणा नस्ल गाय गोपालक समिति के अध्यक्ष व बिजरौल गांव निवासी पंकज कुमार ने तहसील मेें गांव मेें जलभराव व नाले की जमीन पर हुए अवैध कब्जे की शिकायत की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उल्टा गांव के ही कुछ दबंगों ने कोतवाली पर पंकज कुमार के खिलाफ झूठी तहरीर दी। इस पर पुलिस ने पंकज के साथ अभद्रता की। हालांकि बाद मेें एसडीएम के आदेश पर पुलिस ने पंकज को परेशान करना बंद कर दिया था। अब पंकज ने केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल को पत्र भेजकर गांव की समस्याओं से अवगत कराया। इस पर केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने डीएम को गांव में ब्लाक स्तर की टीम भेजकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।