{"_id":"5b4cef954f1c1b8f568b4b2b","slug":"191531768725-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुसार में परवान चढ़ी अलीगढ़ की युवती की प्रेम कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुसार में परवान चढ़ी अलीगढ़ की युवती की प्रेम कहानी
Updated Tue, 17 Jul 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)।
पुसार गांव में प्रेमी से शादी करने पहुंची प्रेमिका को आखिर मंजिल मिल ही गई। ग्राम प्रधान के आवास पर प्रेमी युगल की शादी कराई । शादी करने के बाद दो को एक साथ रहने की इजाजत दी गई।
अलीगढ़ जनपद के गांव शेखपुरा निवासी रश्मि पुत्री नैन सिंह रविवार को पुसार गांव में अपने प्रेमी सचिन पुत्र राकेश के घर शादी करने पहुंच गई थी। उसने धमकी दी या तो शादी कर लो नहीं मैं आत्महत्या कर लूंगी। मामला प्रधान के पास पहुंचे। युवती के परिजनों को बुलाया । मंगलवार को अलीगढ़ से युवती के पिता नैन सिंह, मां रामवती और मामा सतपाल पुसार गांव में प्रधान प्रमोद तोमर के घर आवास पहुंचे। दोनों परिवार को बुलाकर रिश्ते की बात की। दोनों परिवार रिश्ते के लिए राजी हो गए। प्रधान के आवास पर पंडित शेखर शर्मा ने प्रेमी-प्रेमिका की शादी कराई। दोनों ने सात फेरे लिए और एक दूजे को हो गए। हंसी खुशी प्रेमी शादी करके प्रमिका को अपने साथ घर ले गया। परिजनों ने शादी की सभी रश्में निभाई। आखिरकार दोनों की प्रेम कहानी परवान चढ़ गई। ग्रामीणों ने दोनो को आशीर्वाद भी दिया। प्रधान प्रमोद ने बताया कि प्रेमी युगल की शादी करा दी गई है।