{"_id":"5b4a4f4f4f1c1b4a748b4c78","slug":"191531596623-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधूरी फाइलें, विकास कार्यों में गड़बड़ी पर मिली फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधूरी फाइलें, विकास कार्यों में गड़बड़ी पर मिली फटकार
Updated Sun, 15 Jul 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। पंचायत राज समिति की द्वितीय उप समिति के सभापति/ भाजपा विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर ने कलक्ट्रेट सभागार में बागपत और शामली के पंचायत राज और जिला पंचायत के अधिकारियों की बैठक ली। विकास कार्यों की समीक्षा की। कार्यों में कमी मिलने पर शामली जनपद के अफसरों को फटकार लगाई। वहीं ऑडिटरों से जवाब तलब किया। चेतावनी दी कि सही कार्य नहीं करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। साथ ही कार्य में सुधार करने की हिदायत दी।
शनिवार को मेरठ दक्षिण सीट से विधायक तोमर ने समीक्षा बैठक शामली जनपद से शुरू की। जिला पंचायत की नौका ठेका, मृत पशु और विवाह संपत्ति कर की समीक्षा की। इसमें उन्हें 1.14 करोड़ का बकाया मिला, इसमें से 26 लाख रुपये की रिकवरी के लिए नोटिस जारी किया। कार्य में लापरवाही नजर आई। इसमें अफसरों को फटकार लगाई। नौका ठेके में 1983 से 1986 तक के बकाएदार मिले। शामली के सीडीओ और एएमए से जवाब तलब किया। 2010 तक के अधिकारियों से इस संबंध में स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए। इसके बाद जिला पंचायत की बैठक ली, इसमें गांवों में हुए विकास कार्यों में उन्हें गड़बड़ी नजर आई। कार्रवाई की चेतावनी दी गई। ऑडिटरों ने जो आपत्तियां दी, उस पर उन्होंने विभागीय अधिकारियों को आड़े हाथों लिया। सीडीओ को समीक्षा कर गड़बड़ करने वाले अफसर पर कार्रवाई के निर्देश दिए। गड़बड़ी करने वाले ग्राम विकास अधिकारियों को एफआईआर कराने के निर्देश दिए। इसके बाद बागपत के कार्यों की समीक्षा की। जिला पंचायत के एएमए से विकास कार्यों के बारे में जानकारी की। पंचायती राज विभाग की आपत्तियां पर समीक्षा की। सबसे ज्यादा सिसाना गांव में शिकायत मिली। ऑडिटरों ने आपत्तियां बतानी शुरू की तो उसमें डीपीआरओ आलोक कुमार शर्मा ने सभी का जवाब दिया। लापरवाही मिलने पर सभापति ने नाराजगी जताई। ग्राम विकास अधिकारी द्वारा गड़बड़ी करने पर मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए। यहां पर 32 सौ रुपये का प्रकरण उठा। इसमें सभापति ने कार्रवाई के निर्देश दिए है। वहीं गलत आपत्ति देने पर ऑडिटरों को भी फटकार लगाई। उन्हें नसीहत देकर पक्षपात की भावना से ऑडिट न करें अन्यथा उन पर भी दंडात्मक कार्रवाई होगी।
इस दौरान समिति के सदस्य शिकोहाबाद विधायक डॉ. मुकेश चंद्र, महुआ विधायक देवमणि द्विवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय खोखर, अनु सचिव इस्लाम सिद्दीकी, सीडीओ बागपत पीसी जायसवाल, शामली सीडीओ रेणुका तिवारी, बागपत पीडी एमएल पटेल, डीपीआरओ बागपत आलोक शर्मा, शामली के अरूण आत्रेय, डीडीओ हुब लाल सहित अन्य अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विकास कार्यों में धांधली करने वालों पर कराएंगे मुकदमा : डॉ. सोमेंद्र तामर
बागपत। द्वितीय उप समिति के सभापति और मेरठ दक्षिण से विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर ने पत्रकार वार्ता में कहा कि ग्राम पंचायतों में गोलमाल करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी और केन्द्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों का निरीक्षण किया जाएगा और निरीक्षण से तीस मिनट पहले जानकारी दी जाएगी कि वह कौन से गांव में जा रहे हैं, ताकि वहां खामियां मिलने पर कार्रवाई की जा सकें। ग्राम सचिव रोस्टर के अनुसार कार्य नहीं कर रहे है तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। सरकारी भवनों पर सफाई कर्मचारी से लेकर अन्य अफसरों के रोस्टर के अनुसार कार्य लिखाए हैं। इसकी भी जांच करेंगे। जिस गांव में ऐसा नहीं मिला, संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी।
435 रुपये का बकायेदार अल्ला बंदा को खोज रहा जिला पंचायत
बागपत। समिति द्वारा विकास कार्यो की समीक्षा बैठक के दौरान 1983-86 का प्रकरण सामने आया। जिस पर समिति के सभापति से लेकरस्त्रत्त् सदस्य हैरान हो गए। शामली में 435 रुपये का बकाएदार अल्ला बंदा अब तक नहीं मिला है। एएमए ने कहा इसके परिवार की खोजबीन की जा रही है। इस पर सभापति ने एएमए पर नाराजगी जताई। जो भी पुराने बकायेदार है उनकी सूची तैयार कर समिति को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है।