{"_id":"5b3296254f1c1b53268b81b5","slug":"191530041893-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिनौली के शूटरों ने दिल्ली में जीते चार पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिनौली के शूटरों ने दिल्ली में जीते चार पदक
Updated Wed, 27 Jun 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)। डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज दिल्ली पर हुई 18वीं कुमार सुरेंद्र सिंह शूटिंग चैंपियनशिप में वीर शाहमल रायफल क्लब बिनौली के दो होनहार शूटरों ने दो स्वर्ण सहित चार पदक जीते। मंगलवार को क्लब में पदक विजेता शूटरों को सम्मानित किया।
12 से 24 जून तक चली चैंपियनशिप में क्लब के पैरा शूटर दीपेंद्र सिंह ने दस मीटर पैरा एयर पिस्टल स्पर्धा में 600 में से 562 अंक हासिल कर स्वर्ण पदक जीता। वहीं, मोनू कुमार ने दस मीटर एयर पिस्टल यूथ मैन की फाइनल स्पर्धा में स्वर्ण पदक, जूनियर मैन में रजत पदक व दस मीटर एयर पिस्टल यूथ मिक्स यूपी की टीम में शामिल होकर रजत पदक जीता। क्लब के अंतरराष्ट्रीय शूटर सौरभ सिवाच ने भी दस मीटर एयर पिस्टल यूथ मैन में 600 में से 583 अंक हासिल कर श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। मंगलवार क्लब पर पदक विजेता शूटरों को कोच अमित श्योरान, नवाब सिंह राणा, नकुल शर्मा ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इसमें सचिन शर्मा, आदेश, राहुल, विक्रांत, शनि, आकाश, शुभम तोमर, आरिफ, सुहैब आदि रहे।