{"_id":"5ac528e24f1c1bdd618b57f2","slug":"191522870498-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पलड़ी में क्रय केंद्र पर बाहर का गन्ना पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पलड़ी में क्रय केंद्र पर बाहर का गन्ना पकड़ा
Updated Thu, 05 Apr 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। पलड़ी गांव में दौराला चीनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र पर मंगलवार की देर रात किसानों ने बाहर से गन्ना लेकर आई ट्रैक्टर-ट्राली को पकड़ लिया और जमकर हंगामा किया। किसानों ने गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्राली को वापस भेज दिया। चेतावनी दी कि यदि बाहर का गन्ना लेना बंद नहीं किया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
किसानों का कहना था कि पलड़ी में दौराला चीनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र पर 15 दिनों से बाहर का गन्ना लिया जा रहा है। चीनी मिल के अधिकारियों व तौल लिपिक की मिलीभगत से रात्रि में गन्ना तौला जाता है। पिछले एक सप्ताह से किसान क्रय केंद्र पर पहरा दे रहे थे। मंगलवार की रात 11 बजे के लगभग गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्राली आई, जिसमें सामान्य प्रजाति का गन्ना लदा था। किसानों ने ट्रैक्टर-ट्राली को पकड़ लिया। चालक से जानकारी मिली कि यह गन्ना तेड़ा गांव से आया है। इसे लेकर किसानों ने गन्ना क्रय केंद्र पर हंगामा किया। उनका कहना था कि इस संबंध में उच्चाधिकारियों से शिकायत की जाएगी। गांव के किसानों का गन्ना मिल नहीं ले रही है जबकि बाहर का गन्ना लिया जा रहा है। इससे किसानों में भारी रोष है।
उधर, गन्ना क्रय केंद्र के तौल लिपिक धीरज ने बताया कि बाहर का गन्ना नहीं लिया जा रहा है। ट्रैक्टर-ट्राली कहां से आई थी, उन्हें कोई जानकारी नहीं है। हंगामा करने वालों में रामगोपाल, प्रमोद, ओमप्रकाश, सचिन, रामकरण, सुंदर, राजपाल आदि शामिल रहे।