फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   चौगामा नहर का होगा निर्माण- धर्मपाल सिंह

चौगामा नहर का होगा निर्माण- धर्मपाल सिंह

Sun, 18 Mar 2018 02:08 AM IST
Updated Sun, 18 Mar 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
चौगामा नहर का होगा निर्माण- धर्मपाल सिंह
दोघट (बागपत)। सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि चौगामा नहर का निर्माण भी पूरा होगा। इसमें पानी भी आएगा। इसके लिए योजना तैयार की जा रही है। किसानों को पूरा सम्मान दिया जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को देव पब्लिक स्कूल में ईंट भट्ठा निर्माता समिति बागपत के तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया । केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह और सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने स्कूल के मुख्य द्वार का फीता काटकर उद्घाटन किया। सिंचाई मंत्री ने कहा कि आज उनके राजनीतिक जीवन का बहुत सुअवसर है, क्योंकि वह पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह कर्मभूमि पर आए हैं। अधूरी पड़ी चौगामा नहर का निर्माण कराया जाएगा। किसानों को उचित मुआवजा देकर जमीन अधिग्रहण की जाएगी। नहरों में पानी भी जाएगा और खेतों तक पानी भिजवाने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सिंचाई विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए हमने रजबाहे समिति, कुलाबा समिति और समिति बनाई है। इन समितियों के चुनाव कराए जाएंगे। मतदाता सूची में वह मतदाता होंगे शामिल किए गए हैं जो नहर से अपने खेतों की सिंचाई करते हैं। इन समितियों का चुनाव होगा और गुप्त मतदाता कराया जाएगा। जिलाधिकारी, एसपी चुनाव कराएंगे। उन्होंने बताया कि जो हम पैसे अपने विभाग को देते हैं, वह पैसा तो विभाग को आएगा, लेकिन उस पैसे में हिस्सेदारी नहर के किसानों को होगी। ताकि किसान उस पैसे को नहर के विकास में लगवा सके। कोई गड़बड़ी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि सपा, बसपा की सरकारों में सिंचाई तो फ्री कर दी थी, लेकिन नहरों में पानी नहीं आया था। भाजपा सरकार ने नहरों में पानी भिजवाने का काम किया है।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि बागपत को जनपद बने 20 साल हो गए है, लेकिन आज तक सिंचाई विभाग का खंड कार्यालय नहीं बन पाया है। इस पर सिंचाई मंत्री ने घोषणा की कि अगले माह सिंचाई विभाग का खंड कार्यालय बागपत में खुल जाएगा। इसमें विभाग के अधिकारी बैठक कर समस्याएं सुनेंगे। इस दौरान क्षेत्र वासियों ने उन्हें ज्ञापन भी सौंपे। संचालन सतेंद्र पंवार ने किया। इसमें डॉ. चंद्रवीर राणा, रविंद्र राठी, विक्रम सिंह, मनोज यादव, विक्रम राणा, दीपक यादव, चौधरी ओमकार सिंह, मुकेश शर्मा, वेदपाल उपाध्याय, नीरज शर्मा, सतेंद्र तुगाना, राजेंद्र सिंह, कृष्णपाल राणा, प्रमिल पंवार, विवेक चौहान, धूम सिंह, सुधीर मान, सूरज पाल, बसंत त्यागी, डॉ. नेपाल सिंह, सहेंद्र तेवतिया, सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता केके जैन, पूर्वी यमुना नहर लोवर खंड के अधिशासी अभियंता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेल प्रतिभाओं को किया सम्मानित
दोघट। भड़ल में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया । अतिथियों ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किए। वहीं मंच पर कार्यक्रम के आयोजकों ने दोनों मंत्रियों को शॉल भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान देव पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर मास्टर राजपाल सिंह, मैनेजर बिट्टू राणा, प्रधानाचार्य आदि ने अतिथियों का स्वागत किया।



भाजपा में शामिल हुए
दोघट (बागपत)। ईंट भट्ठा निर्माता समिति बागपत के अध्यक्ष विक्रम राणा एवं कांग्रेस के चौधरी ओमकार सिंह अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने उन्हें भाजपा ज्वाइन कराई और फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed