फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   एसई को देख जाल फंदकर भागे दलाल

एसई को देख जाल फंदकर भागे दलाल

Thu, 15 Mar 2018 01:32 AM IST
Updated Thu, 15 Mar 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
एसई को देख जाल फंदकर भागे दलाल
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

मुख्य शिकायत केंद्र पर औचक निरीक्षण के दौरान एसई पहुंचे तो दलाल जाल को फांदकर भाग निकले। एसई ने नाराजगी जताते हुए अधिशासी अभियंता, एसडीओ और अवर अभियंता को दलालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए।
दलालों के खिलाफ एसई बागपत रामबीर सिंह मोर्चा खोला हैं। मंगलवार की रात्रि में एसई मुख्य शिकायत केंद्र पर औचक निरीक्षण के दौरान पहुंचे तो वहां दलालों में अफरा-तफरी मच गई और वे जाल फांदकर भाग निकले। एसई ने अधिशासी अभियंता द्वितीय वीरेंद्र सिंह, एसडीओ चैन सिंह और अवर अभियंता विनय कुमार शर्मा को दलालों और मुख्य शिकायत केन्द्र में कई साले से से जमे संविदा कर्मचारी को हटाने का आदेश देते हुए सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। चेतावनी दी कि एफआईआर दर्ज कराने में देरी की तो कार्रवाई की संस्तुति एमडी और चेयरमैन को भेजी जाएगी। एसई रामबीर सिंह ने कहा उपभोक्ताओं से लगातार शिकायत मिल रही है कि मुख्य शिकायत केंद्र में सक्रिय दलाल कुछ कर्मचारियों से मिलीभगत कर अवैध वसूली कर रहे हैं, इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

उधर, विद्युत मजदूर पंचायत के जिलाध्यक्ष मनोहर सिंह तोमर ने कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर एसई को अवगत कराया। जिलाध्यक्ष मनोहर सिंह तोमर ने बताया कि संविदा कर्मचारियों को चार माह से मानदेय नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बड़ौत। बुधवार को एसडीओ चैन सिंह, अवर अभियंता विनय कुमार शर्मा और नरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन में गठित टीम ने नगर में ताबड़तोड़ छापेमारी कर 15 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की और तीन लाख रुपये की वसूली की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed