फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   किसानों के साथ किया जा रहा है दुव्र्यवहार- विधायक

किसानों के साथ किया जा रहा है दुव्र्यवहार- विधायक

Wed, 14 Feb 2018 01:32 AM IST
Updated Wed, 14 Feb 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
किसानों के साथ किया जा रहा है दुव्र्यवहार- विधायक
बड़ौत (बागपत)
विज्ञापन

छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह चौहान ने विधानसभा में क्षेत्रीय समस्याओं से जुड़े मुद्दों को उठाया और समस्याओं को शीघ्र हल कराने की मांग की।
इस दौरान विधायक सहेंद्र सिंह ने किसानों के हक में बात करते हुए सहकारी समितियों द्वारा ऋण की अदायगी में 3 प्रतिशत ब्याज के स्थान पर साढ़े 12 प्रतिशत ब्याज की दर से ऋण किसानों से वसूला जा रहा है। इससे किसान परेशान हैं। सरकार द्वारा किसानों की स्थिति को नजर अंदाज किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त उन्होंने गन्ना मंत्री सुरेश राणा से किसानों का बकाया भुगतान को लेकर प्रश्न पूछा कि सरकार द्वारा किसानों का 14 दिन में भुगतान कराने का प्रावधान है, लेकिन जनपद बागपत में शुगर मिल मलकपुर द्वारा किसानों का बकाया भुगतान नहीं किया । पेराई सत्र 2016-17 में किसानों ने 326.49 करोड़ रुपये का गन्ना बेचा, परंतु भुगतान 193.36 करोड़ का ही हुई। क्षेत्रीय अधिकारी किसानों के साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं । उन्होंने विधानसभा सत्र में शिक्षा मंत्री से प्रश्न किया जनपद बागपत के विद्यालयों में बच्चों की शिक्षा के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। समय से अध्यापक स्कूल में नहीं पहुंचते हैं। इससे बच्चों को सही शिक्षा नहीं मिल पा रही है। विद्यालय में शिक्षकों की अनुपस्थिति नजर आ रही है। विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था में सुधार करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed