{"_id":"5a6e1f514f1c1b8e268b6ee5","slug":"191517166417-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ी सुरक्षा के बीच आज होगा मतदान, व्यवस्था पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ी सुरक्षा के बीच आज होगा मतदान, व्यवस्था पूरी
Updated Mon, 29 Jan 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की 28 समितियों पर आज सुबह नौ बजे से शुरू होगा मतदान
बागपत। कड़ी सुरक्षा के बीच आज सोमवार को 28 सहकारी समितियों पर चुनाव होगा। मतदान होने के दो घंटे बाद ही परिणाम आ जाएगा। 23200 मतदाता 152 प्रत्याशियों के लिए समर्थन में वोट डालेंगे। सुबह नौ बजे मतदान शुरू हो जाएगा और तीन बजे तक चलेगा। इसके लिए 80 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
जिला सहायक निबंधक सहकारिता विकास कुमार नेहरा ने बताया कि आज सोमवार को जिले की 28 सहकारी समितियों पर चुनाव होगा। जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई है। संवेदनशील समितियों पर अतिरिक्त पुलिस कर्मियों की तैनाती रहेगी। वोटरों की आईडी और लिस्ट देखकर चुनाव अधिकारी वोट डलवाएंगे। प्रत्येक बूथ पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। साथ ही बेरिकेटिंड की व्यवस्था भी कराई गई है। इसके लिए रविवार को अधिकारियों ने बूथों का निरीक्षण किया व पोलिंग पार्टियों के रवाना होने से पूर्व आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। उन्होंने बताया कि 152 प्रत्याशी 28 समितियों पर चुनाव लड़ेंगे। 23200 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सुबह नौ बजे मतदान शुरू होगा और तीन बजे समाप्त हो जाएगा। उसके दो घंटों बाद ही चुनाव का परिणाम आ जाएगा। मतदान के दौरान सभी केंद्रों सुबह से ही निरीक्षण किया जाएगा। चुनाव का शांतिपूर्ण संपंन कराने के लिए 80 कर्मचारियों की तैनाती की गई है।
इन समितियों चुनाव
साधन सहकारी समितिम गाधी, बालैनी, खट्टा प्रहलादपुर, ढिकौली, मुकारी, पिलाना, निबाली, मीतली, हिसावदा, नौरोजपुर गुर्जर, बड़ागांव, फिरोजपुर, लहचौडा, छपरौली, आदर्श नंगला, कुर्डी नांगल, सिंगौली तगा और बासौली, किसान सेवा सहकारी समिति बिनौली, दाहा, दोघट, बड़ौत, बिजरौल, कासिमपुर खेड़ी, किशनपुर बराल, हिलवाड़ी, शबगा और रमाला में संचालक पद के लिए सोमवार को चुनाव होगा।
विज्ञापन
मतदान केंद्रों के पास नहीं होगी खाने-पीने की व्यवस्था
चुनाव के दौरान कोई राजनीति दल और प्रत्याशी खाने पीने की व्यवस्था नहीं करेंगे। इसके लिए चुनाव आयोग ने सख्त आदेश दिए हैं। यदि ऐसी होता मिलता है तो सामान को सीज कर दिया जाएगा।
11 आईडी से डाल सकेंगे वोट
जिला सहायक निबंधक सहकारी विकास कुमार नेहरा ने बताया कि साधन सहकारी और किसान सहकारी समिति पर होने वाले चुनाव में मतदाता के पास वोटर पर्ची नहीं पहुंची है तो वह चुनाव आयोग ने फोटो लगी आईडी को भी वोट डालने का आधार माना है, इसलिए वह फोटो लगी आईडी से भी अपनी वोट डाल सकेंगेे। पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, राज्य और केन्द्र सरकार कार्यालय द्वारा जारी आईडीए पहचान पत्र, आधार कार्ड सहित फोटो युक्त 11 आईडी से भी वोट डाल सकेंगे। इसके लिए सभी मतदान केंद्रों पर आदेश जारी किए हैं।