{"_id":"5a3817a84f1c1b96368b55b9","slug":"191513625512-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टास्क फोर्स ने विद्यालयों के निरीक्षण की नहीं दी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टास्क फोर्स ने विद्यालयों के निरीक्षण की नहीं दी रिपोर्ट
Updated Tue, 19 Dec 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। परिषदीय विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता, कार्यक्रम और योजनाओं के संचालन के लिए अफसरों की नियुक्त टास्क फोर्स के अधिकारियों को सीडीओ ने नियमित रूप से हर माह निरीक्षण के निर्देश दिए। रिपोर्ट न देने पर नाराजगी जाहिर की। आख्या न देने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
सीडीओ के निर्देशन में जिला और तहसील स्तर पर टास्क फोर्स का गठन किया । इसमें अफसरों को तैनात किया। अफसरों को प्रत्येक माह विद्यालयों का निरीक्षण के लिए लक्ष्य निर्धारित किए। सीडीओ चांदनी सिंह ने टास्क फोर्स की समीक्षा की तो नाराजगी प्रकट की। तैनात किए किसी भी अफसर ने अपनी रिपोर्ट उपलब्ध नहीं कराई। उन्होंने निर्देश दिए जिस अफसर को जितने विद्यालय के निरीक्षण की जिम्मेदारी दी, वह माह में दो बार विद्यालय में जरूर जाएंगे। जो भी कमी मिलती है उसको रजिस्टर बनाकर कार्रवाई के लिए बीएसए को लिखेंगे। कार्यालय को भी रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने निर्देशित की परिषदीय विद्यालयों की शिक्षा को सुदृढ़ बनाया जाएगा। जो भी कार्यक्रम और योजना संचालित है, उनको लागू कराएंगे। लापरवाह शिक्षक और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। सीडीओ चांदनी सिंह ने निर्धारित विद्यालयों में अफसर निरीक्षण करेंगे। लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की जाएगी।
जिला और तहसील स्तरीय टास्क फोर्स ये है तैनात
जिला स्तर पर सीडीओ, डीआईओएस, डीपीओ, बीएसए, डीएसओ, डीडीओ, पीडी, डीपीआरओ जिला समाज कल्याण अधिकारी, तहसील स्तर पर एसडीएम, बीडीओ, नायब तहसीलदार, खंड शिक्षा अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विद्यालयों की दी गई जिम्मेदारी
सीडीओ दो और बीएसए 10 सहित अन्य अफसर पांच-पांच परिषदीय विद्यालय का निरीक्षण करेंगे। तहसील स्तर पर खंड शिक्षा अधिकारी 10 और अन्य अफसर पांच-पांच विद्यालय पहुंचकर निरीक्षण करेंगे।