{"_id":"5a0c99214f1c1bd9798bcb59","slug":"191510775073-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानो प्रतियोगिभारतता के विजेताओं को सम्मानित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानो प्रतियोगिभारतता के विजेताओं को सम्मानित किया
Updated Thu, 16 Nov 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानो प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया
बड़ौत (बागपत)।
मांउट लिटरा स्कूल में बुधवार को बाल दिवस के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूली छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत्रप्रोत्र कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान भारत जानो प्रतियोगिता के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया।
आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरमैन हंसकुमार जैन, बिजेंद्र जैन और मीडिया प्रभारी ओपी शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। स्कूली बच्चों ने बाल मजदूरी, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ , कन्या भ्रूण हत्या, दहेज हत्या, भ्रष्टाचार, देशभक्ति गीतों में नन्हा-मुन्हा राही हू देश का सिपाही हू, वंदे मातरम्, वतन के रखवाले, हिन्दुस्तान की कसम आदि सहित सामाजिक कुरीतियों पर कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांधी। इस दौरान गत दिनों मेरठ मेें आयोजित प्रांतीय स्तरीय भारत जानो प्रतियोगिता में पूरे प्रांत में तीसरा स्थान पाने वाले छात्रों में देवेश राणा, लक्ष्य गर्ग, विभा पंवार को चेयरमैन हंसकुमार जैन, बिजेंद्र जैन और मीडिया प्रभारी ओपी शर्मा ने ट्राफी देकर सम्मानित किया। संचालन ओपी शर्मा ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधानाचार्य अजय शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, महिमा, अंकुर, मनबीर, विक्की, मोनिका, तृप्ता का योगदान रहा।