फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पेयजल संकट व गंदगी से जूझ रहे है कांशीराम कालोनी के लोग

पेयजल संकट व गंदगी से जूझ रहे है कांशीराम कालोनी के लोग

Thu, 31 Aug 2017 01:24 AM IST
Updated Thu, 31 Aug 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
पेयजल संकट व गंदगी से जूझ रहे है कांशीराम कालोनी के लोग
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित कांशीराम कॉलोनीवासी पेयजल संकट और गंदगी से जूझ रहे हैं। बार-बार शिकायत करने के बाद भी लोगों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसको लेकर लोगों में आक्रोश पनप रहा है और वे आंदोलन शुरू करने का मन बना रहे हैं।

कांशीराम कॉलोनी वासियों ने कहा कॉलोनी में लगे हैंडपंपों से पिछलें छह माह से गंदा पानी आने के कारण कीड़े भी मिल चुके हैं। इस कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं कालोनी में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। जिस कारण मच्छर पैदा हो गए हैं और बच्चे व महिलाएं बीमार पड़े हैं। शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो पा रही है। कॉलोनीवासी भगत सिंह, सहदेव सिंह, देवेंद्र, तेजवीर खोखर ने समस्या को लेकर आक्रोश जताया और शीघ्र कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। सफाई निरीक्षक ब्रहमपाल सिंह ने मामले को दिखवाने की बात कहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed