{"_id":"599c88f44f1c1b62278b4641","slug":"191503430900-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्म सुरक्षा के प्रति जागरूक हो बेटियां- रामगोपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आत्म सुरक्षा के प्रति जागरूक हो बेटियां- रामगोपाल
Updated Wed, 23 Aug 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट/ दाहा (बागपत)। सार्वदेशिक आर्य वीर दल उप्र के प्रमुख सचिव राम गोपाल आर्य ने कहा नारी सम्मान और आत्म सुरक्षा के बिना उत्तम राष्ट्र का निर्माण संभव नहीं है।
जनता इंटर कॉलेज, पलड़ी में आयोजित कार्यक्रम उन्होंने कहा वर्तमान समय में समाज में बेटियां बेटों से कम नहीं है, जरूरत है उन्हें अपने स्वाभिमान को जगाने की। उन्होंने कहा नारी ने समाज को नई दिशा देकर हर स्तर पर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। जब तक महिला अपनी सुरक्षा के प्रति स्वयं आत्म विश्वास के साथ जागरूक नहीं होगी, तब तक उत्तम राष्ट्र का निर्माण संभव नहीं है। इस दौरान व्यायाम शिक्षक आचार्य धर्मवीर ने छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। इसमें कॉलेज के प्रधानाचार्य समर सिंह, कुलदीप, मनोज कुमार, प्रेमजीत, छात्रा राधा, मीनाक्षी, पारूल, शबाना आदि रहे।