फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   45 अफसरों ने किया 155 स्कूलों का निरीक्षण, 16 शिक्षक मिले गैरहाजिर

45 अफसरों ने किया 155 स्कूलों का निरीक्षण, 16 शिक्षक मिले गैरहाजिर

Sun, 16 Jul 2017 12:39 AM IST
Updated Sun, 16 Jul 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
45 अफसरों ने किया 155 स्कूलों का निरीक्षण, 16 शिक्षक मिले गैरहाजिर
बागपत। जिला स्तरीय अफसरों ने 155 विद्यालयों का निरीक्षण किया। इसमें 16 शिक्षक और शिक्षिका अनुपस्थित रहे। विद्यालयों की सफाई व्यवस्था और ड्रेस वितरण की स्थिति की जांच की। स्कूलों में छात्रों की उपस्थित देखी। नामांकन कम मिलने पर हैडमास्टर को संख्या बढ़ाने के लिए आदेशित किया।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों के शिक्षा के स्तर में सुधार के लिए प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है। शनिवार को जिला स्तरीय 45 सदस्य टीम ने जिले के 155 विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। एक अफसर को दी गई थी पांच-पांच विद्यालयों की जिम्मेदारी। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को खामियां मिली तो कहीं बच्चों की स्थिति और पढ़ाई का स्तर सही मिला। विद्यालयों में 15128 बच्चों का नामांकन था, इसके अनुरूप 9968 छात्र-छात्राएं उपस्थित मिले। 5160 बच्चे गैर हाजिर रहे। इसके अलावा कई विद्यालयों में शिक्षिका बातें करती मिलीं, इनको बीएसए योगराज सिंह की ओर से नोटिस जारी किया जाएगा। ड्रेस वितरण की जांच की । साफ-सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया। गंदगी मिलने पर हैडमास्टर को फटकार भी लगाई। 155 विद्यालयों में 16 शिक्षक और शिक्षिका गैर हाजिर मिले। बीएसए योगराज सिंह ने बताया गैरहाजिर शिक्षकों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई होगी। स्कूल के समय बातें करनी वाली शिक्षिकाओं को भी नोटिस जारी होगा।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान ये शिक्षक पाए अनुपस्थित
जिवाना के प्राथमिक विद्यालय दो से पूजा यादव, धनौरा सिल्वरनगर के अश्वनी, जितेंद्र, विनिता सिंह, प्राथमिक विद्यालय नंबर एक के निर्मल, कासिमपुर खेड़ी से धर्मेंद्र तोमर, बली से मीनाक्षी, सूजरा से ममता पांडेय, क्यामपुर से भानू सिंह, क्यामपुर से ही मुन्नी खातून सैड़भर से अरुण यादव, तेड़ा से अफजल हुसैन, बरनावा से अंजू, खेकड़ा स्लामपुर से मोहम्मद यूसुफ, साक्षी, विनिता तोमर गैरहाजिर मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसए की ओर से होगा प्रशंसा जारी
गौरीपुर की मनोज कुमारी, निवाड़ा के सभी शिक्षक और लुहारा सीमा कुमारी को प्रशंसा पत्र जारी किया जाएगा, क्योंकि स्कूल में निरीक्षण के दौरान सभी शिक्षक और बच्चों की संख्या सही मिली है। समय पर प्रार्थना होती मिली और साफ-सफाई का स्तर भी सही मिला।


50 के पार वाले शिक्षकों भेजा जाएगा घर
बीएसए योगराज सिंह ने गैरहाजिर 16 शिक्षक और शिक्षिकाओं सेवा पुस्तिका मंगवाई जा रही है। इनकी जांच पूरी करने के बाद 50 वर्ष के पार जो भी शिक्षक होगा, उसे घर भेजा जाएगा। उनकी सेवा समाप्त की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed