{"_id":"59627f804f1c1b89488b45f4","slug":"191499627392-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संयम दिवस पर उमड़े जैन श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संयम दिवस पर उमड़े जैन श्रद्धालु
Updated Mon, 10 Jul 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संयम दिवस पर उमड़े जैन श्रद्धालु
बड़ौत (बागपत)। ऐलाचार्य प्रभावना भूषण महाराज ने अपनी कर्मभूमि के आधार पर तीर्थंकर ऋभदेव ने संसार की सभी आवश्यकताओं का ज्ञान कराया। इसमें कृषि कर और ऋषि जीवन व्यतीत कर के माध्यम से संसार चक्र में अपने को सुव्यवस्थित करने का संदेश दिया।
रविवार को दिगंबर जैन कॉलेज के महावीर भवन में 16वां संयम दिवस, गुरू पूर्णिमा एवं चार्तुमास स्थापना समारोह में जैन मुनि ने कहा भगवान आदिनाथ ने अंत समय संयम धारण कर केवल ज्ञान को प्राप्त किया और अंत में निर्वाण को प्राप्त हुए। सांसारिक प्राणियों को उनके जीवन का अनुसरण कर कल्याण करना चाहिए। इससे पूर्व झंडारोहण अशोक जैन, मंगलाचरण आर के जैन ने किया। अमित जैन ने भजन प्रस्तुत किया। स्वागत समिति ने सुनील जैन एवं मुख्य अतिथि बड़ौत विधायक केपी मलिक का स्वागत किया । इसके बाद चित्र अनावरण धनपाल जैन, दीप प्रज्ज्वलन सुदेश जैन, मुख्य कलश स्थापना विजय जैन, गुरू पूजा सुख माल जैन, आरतीकर्ता अरुण जैन को भी सम्मानित किया।
इसके बाद दिगंबर जैन समाज समिति, अजित नाथ दिगंबर जैन मंदिर, शांति नाथ दिगंबर जैन मंदिर, दिगंबर जैन कॉलेज, दिगंबर जैन गर्ल्स हाईस्कूल, आचार्य विद्या सागर गौशाला, विहर्ष ग्रुप, ण्मोकार प्रचार समिति सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों ने श्रीफल भेंट किए। चार्तामास के मुख्य कलश की बोली विजय कुमार जैन, सुनील जैन, पंकज जैन से प्राप्त की। इसके बाद 16 श्रावकों ने पाद प्रक्षालण और शास्त्र भेंट किए। कार्यक्रम में त्रिलोक तीर्थ बड़ागांव से पधारें ब्रहमचारी अशोक शास्त्री, ब्रह्मचारिणी रंजना शास्त्री, रेखा शास्त्री ने विचार रखे। संचालन संजय जैन ने किया। विधायक केपी मलिक ने कहा बड़ौत नगर को कई साधुओं का आशीर्वाद प्राप्त होता रहा है। यह हमारे परम सौभाग्य का विषय है। इसमें पंकज जैन, अजय जैन, बालकिशन जैन, विपिन जैन, कमल किशोर जैन, राज कुमार जैन, अखिलेश जैन, मनोज जैन, कमल जैन, लवली, सिद्धार्थ जैन, पवन जैन आदि रहे।