{"_id":"5cb2302cbdec22141f00fbcc","slug":"181555181612-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल की महिला चिकित्सक समेत दो पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल की महिला चिकित्सक समेत दो पर मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत।
अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में जुड़वां बच्चे दर्शाने एवं जिला अस्पताल में प्रसव के बाद महिला को एक बच्चा देने के मामले में सीजेएम कोर्ट के आदेश पर अल्ट्रासाउंड संचालक और जिला अस्पताल की महिला चिकित्सक के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कराया है।
शहर पुराना कस्बा स्थित घोसियान मोहल्ला की रहने वाली अफसाना पत्नी मेहराब ने गर्भवती अवस्था में 28 फरवरी को जीवन दीप अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराया। अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में जुड़वां बच्चे होने की पुष्टि हुई। जिला अस्पताल में छह मार्च को महिला को ऑपरेशन से बच्चा हुआ। महिला चिकित्सक ने एक बच्चा परिजनों को दिया। पीड़ित महिला ने महिला चिकित्सक पर दूसरा बच्चा गायब करने का आरोप लगाकर जिला अस्पताल में हंगामा किया। एसपी को प्रार्थना पत्र देकर अल्ट्रासाउंड व महिला चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। शुक्रवार को सीजेएम कोर्ट के आदेश पर अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालक डॉ. आरपी सिंह, जिला अस्पताल की महिला चिकित्सक अंजू बाला के खिलाफ ने कोतवाली पुलिस मुकदमा दर्ज कराया। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि विवेचना के आधार पर कार्रवाई होगी। पुलिस ने धारा 420, 363, 120 बी में मुकदमा दर्ज किया है।