{"_id":"5cb1fdbebdec221461127168","slug":"181555168702-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मच्छरों का प्रकोप बढ़ा, नगर पालिका से फॉगिंग कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मच्छरों का प्रकोप बढ़ा, नगर पालिका से फॉगिंग कराने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। मच्छरों से बीमारियां बढ़ने का खतरा बना हुआ है। नगर पालिका से शहर के लोगों ने फॉगिंग कराने की मांग की है। शहर निवासी राकेश, प्रदीप, उस्मान, देवेंद्र, प्रवीण, इरफान, ओंकार ने कहा कि मच्छरों का प्रकोप एकाएक बढ़ गया है। जिस कारण बीमारियां बढ़ने का खतरा पैदा हो गया है। रात में सही प्रकार से सो भी नहीं पा रहे है। डायरिया, बुखार होने का खतरा बढ़ गया है। नगर पालिका का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। फॉगिंग न होने के कारण ही लोगों के सामने यह समस्या उत्पन्न हो रही है। जल्द नगर पालिका को कार्रवाई करने की मांग की है। नगर पालिका वरिष्ठ लिपिक महेश शर्मा ने बताया कि चुनाव के कारण फॉगिंग लख्मीचंद पटवारी कॉलेज और कर्मचारियों के ठहरने वाले स्थानों पर कराई जा रही थी। जल्द शहर में फॉगिंग कराई जाएगी। शहर की जनता को मच्छरों से निजात दिलाई जाएगी।
----------------
कीटनाशक दवा का कराया छिड़काव
अग्रवाल मंडी टटीरी। नगर पंचायत की ओर से मच्छरों के प्रकोप को देखते हुए कीटनाशक दवा का छिड़काव कराया। चेयरमैन डॉ. विनोद कुमार और लिपिक अंकित शर्मा के नगर पंचायत कर्मचारी के साथ वार्ड नंबर छह और 11 में कीटनाशक दवा का छिड़काव कराया।
विज्ञापन
----------------
कीटनाशक दवा का कराया छिड़काव
अग्रवाल मंडी टटीरी। नगर पंचायत की ओर से मच्छरों के प्रकोप को देखते हुए कीटनाशक दवा का छिड़काव कराया। चेयरमैन डॉ. विनोद कुमार और लिपिक अंकित शर्मा के नगर पंचायत कर्मचारी के साथ वार्ड नंबर छह और 11 में कीटनाशक दवा का छिड़काव कराया।
विज्ञापन