फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   नगर में जाम बना जी का जंजाल

नगर में जाम बना जी का जंजाल

Sun, 31 Mar 2019 01:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Mar 2019 01:08 AM IST
विज्ञापन
नगर में जाम बना जी का जंजाल
बड़ौत (बागपत)। नगरपालिका अधिकारी दुकानों के सामने हो रहे अतिक्रमण को हटवाने में नाकाम साबित हो रहे हैं। चेतावनी के बाद भी व्यापारी अतिक्रमण नहीं हटा रहे हैं। नगर पालिका के अधिकारी यदाकदा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाते हैं, लेकिन उसका कोई प्रभाव व्यापारियों पर नहीं पड़ रहा है, इससे जाम की स्थिति लगातार भीषण होती जा रही है।
विज्ञापन

नगर में अतिक्रमण के चलते आए दिन जाम से लोगों को जूझना पड़ रहा है। अस्थायी अतिक्रमण हटाने के नाम पर नगरपालिका परिषद व्यापारियों को अतिक्रमण हटाने की चेतावनी देती है और कभी-कभी अतिक्रमण हटाओ अभियान भी चलता है लेकिन फिर दुकानों के आगे अतिक्रमण कर लिया जाता है। अतिक्रमण व उसके चलते लगने वाले जाम को लेकर सामाजिक संगठनों द्वारा कई बार एसडीएम को ज्ञापन दिए गए लेकिन सिवाय आश्वासन के उनके हाथ कुछ नहीं लगा। अतिक्रमण के चलते नगर के मुख्य मार्गों के अलावा छपरौली चुंगी, दिल्ली बस स्टैंड के पास जाम मेें फंसे रहते हैं। नगर मेेें कोताना रोड, फूंसवाली मस्जिद, खत्री गढ़ी चौराहा, बिजरौल रोड, अजितनाथ मंदिर, ठाकुरद्वारा व अन्य स्थानों पर रोजाना जाम लगना आम बात हो गई है। इस संबंध में एसडीएम गुलशन कुमार का कहना था कि व्यापारियों की बैठक कर जाम से मुक्ति दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed