{"_id":"5c7834babdec224c8b1b0b02","slug":"181551381690-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक में स्टाफ की कमी को दूर करेगी बैंकसखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक में स्टाफ की कमी को दूर करेगी बैंकसखी
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
जनपद में बैक शाखाओं मेें स्टाफ की कमी को अब बैंक सखी दूर करेगी। बृहस्पतिवार को ब्लाक मुख्यालय पर साक्षात्कार कर आठ बैंक सखी का चयन किया। इनकी तहसील क्षेत्र के आठ बैंक शाखाओं मेें प्रशिक्षण देने के बाद तैनात होगी। इससे आम उपभोक्ताओं को सुविधा मिलेगी।
सहायक अधिकारी एवं एडीओ आईएसबी जयपाल सिंह ने बताया कि एनआरएलएम योजना में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने को लेकर ब्लाक परिसर में 35 दिन का सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण दिया। ब्लाक के अंतर्गत अब 650 समूह संचालित है। एक समूह मेें 10-15 महिलाएं होती हैं। इसके अलावा महिलाओं को मनोबल बढ़ाने के लिए उन्हें समय-समय पर सम्मानित किया जाता है। प्रशिक्षण लेने के बाद कई महिलाओं ने अपने गांव में दुकानें, ब्यूटी पार्लर, सिलाई सेंटर चला रखा है।
उन्होंने बताया कि कई बार देखा गया कि जब लेन-देन के कार्यों को लेकर समूह की महिलाएं बैंक जाती है तो उन्हें वहां पर संतोषजनक उत्तर नहीं दिया जाता, कई बार बैंक मेें स्टाफ कमी से भी काम प्रभावित होता है। इसके लिए विभागीय योजना के अंतर्गत अब बैंक सखी नियुक्त करने का आदेश आया है, इसके लिए बृहस्पतिवार को साक्षात्कार का आयोजन किया। जिन बैंकों मेें स्वयं सहायता समूह की संख्या 30 हैं, वहां पर बैँंक सखी नियुक्त की जाएगी, ताकि बैंक में जब लेनदेन के लिए स्वयं सहायता समूह की महिलाएं जाएगी तो बैंक सखी उनकी मदद करेगी। फिलहाल पीएनबी बैंक बड़ौत, सेंट्रल बैंक बड़ौत, यूनियन बैंक बड़ौत, सिंडिकेट शाखा किशनपुर बिराल, केनरा बैंक शाखा गांगनौली, सिंडिकेट बैंक बावली, पीएनबी बैंक बिजरौल, सिंडिकेट बैंक जौहड़ी में 30 स्वयं सहायता समूह सक्रिय है। इसलिए इन सभी बैंकों में बैक सखी नियुक्त करने के लिए साक्षात्कार लेकर आठ बैंक सखी का चयन किया। चयनित बैक सखी को आठ दिन का प्रशिक्षण दिल्ली रोड स्थित ग्रामीण प्रशिक्षण संस्था में दिया जाएगा। मानदेय के रूप में 1500 से लेकर 2500 तक मानदेय दिया जाएगा और आने-जाने का किराये के रुपये भी दिए जाएंगे।