फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   स्वच्छ भारत मिशन से दूर है निवाड़ा गांव, गंदगी का है अंबार

स्वच्छ भारत मिशन से दूर है निवाड़ा गांव, गंदगी का है अंबार

Mon, 18 Feb 2019 01:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Feb 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
स्वच्छ भारत मिशन से दूर है निवाड़ा गांव, गंदगी का है अंबार
बागपत। निवाड़ा गांव के लोग गंदगी में जीवन यापन करने को मजबूर है। गलियों में जलभराव है और जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। सामाजिक और छात्र संगठन ग्रामीणों को स्वच्छता का पाठ पढ़ा रहे हैं, लेकिन प्रशासन का कोई सहयोग नहीं मिल रहा है। जबकि प्रधान बजट न होने की बात कहकर पल्ला झाड़ रहे हैं।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन की सच्चाई जिला मुख्यालय से सटे गांव निवाड़ा में देखी जा सकती है। यहां के लोग गंदगी में जीवन बसर कर रहे हैं। गलियों में गंदगी पड़ी है। नालियों की सफाई नहीं होती हैं। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। ग्रामीणों के लिए स्वच्छता की कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। गांव के एक भी कोने में कूड़ेदान नहीं रखाए हैं। सामाजिक संगठन के पदाधिकारी फिरोज, प्रेम, नरेश, सुरेंद्र, जगदीश, अनिल और छात्रों के संगठन गर्वित, हेमंत, निशांत, शाद, अंकित ने गांव में लोगों को स्वच्छता को तो पाठ पढ़ा दिया, लेकिन उपकरणों न होने के कारण अभियान का कोई असर नजर नहीं आ रहा है। कई बार गांव में स्वच्छता रैली निकाल चुके हैं। बताया कि ग्राम प्रधान की ओर से कोई सहयोग नहीं मिल रहा है। शनिवार को भी उन्होंने गांव का भ्रमण किया। कई जगह गंदगी मिली। जल्द डीएम और सीडीओ से संगठन के लोग गांव की समस्या को अवगत कराने का निर्णय लिया है। उधर गांव प्रधान के पति सरवर का कहना है कि अभी बजट की कमी चल रही है। वैसे कहीं भी गांव में गंदगी नहीं है। बजट मिलते ही हरे और नीले रंग के कूड़ेदान रखवा दिए जाएंगे। लोगों को भी स्वच्छता के लिए जागरूक किया जा रहा है। सीडीओ पीसी जायसवाल ने कहा कि डस्टबीन के लिए कोई अलग से बजट की व्यवस्था नहीं की गई है। गांव के लोगों को भी जागरूक होने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed