{"_id":"5c267900bdec2256d14f413d","slug":"181546025216-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंचाई विभाग के कार्यालय पर किसानों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंचाई विभाग के कार्यालय पर किसानों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंचाई विभाग के कार्यालय पर किसानों ने किया प्रदर्शन
बड़ौत। विभिन्न गांवों के किसानों ने शुक्रवार को सिंचाई विभाग कार्यालय कोताना रोड पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। बाद में अधिकारियों के न मिलने पर किसान तहसील पहुंचे और एसडीएम को शिकायती पत्र साैंपते हुए एसडीओ और जेई पर मुख्यालय पर रुकने की बजाय अपने आवासों से ही काम करने का आरोप लगाया। साथ ही कार्यालय का निरीक्षण कर कार्रवाई की मांग उठायी।
किसानों ने कहा कि किशनपुर रजबहे से दर्जनों गांव के सैकड़ों किसान जुडे़ हैं। लेकिन पिछले कई माह से रजबहे की टेल तक पानी नहीं पहुंच रहा है। इस कारण किसानों को गेहूं में सिंचाई के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। बृहस्पतिवार को भी वे सिंचाई कार्यालय पर गए थे, लेकिन कोई नहीं मिला। आरोप लगाया कि जेई और एसडीओ मुख्यालय पर रुकने के बजाय अपने आवासों हापुड, गाजियाबाद और मेरठ से कामकाज देख रहे हैं। दोपहर तक भी कोई कार्यालय और क्षेत्र पर नहीं पहुंचता। इससे किसानों में रोष व्याप्त हो रहा है। उन्होंने एसडीएम से कार्यालय का निरीक्षण कर कार्रवाई की मांग की।
अधिशासी अभियंता संजीव कुमार का कहना था कि शिकायत मिली है, सभी को मुख्यालय पर कर्मचारियों को रूकने के आदेश दिएं गए है। शिकायतकर्ताओं में रमेश, राजवीर, अशोक, प्रमोद, धर्मेन्द्र, सुधीर, सुरेन्द्र, रोहताश, जयकुमार, संजीव, रामकुमार, अनिल, सुबोध आदि शामिल रहे।