{"_id":"5c252ceabdec22569a51b6b0","slug":"181545940202-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिवानी में रास्ते के निर्माण को लेकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिवानी में रास्ते के निर्माण को लेकर हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमाला (बागपत)। जिवानी गांव के ग्रामीणों ने बताया कि गांव में इंद्रपाल के मकान से नवाब शेख के मकान तक ग्राम प्रधान द्वारा रास्ते का निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन एक परिवार रास्ते का निर्माण नहीं होने दे रहा। बृहस्पतिवार को रास्ते का निर्माण करने पहुंचे मजदूरों को रोक दिया। इसे लेकर ग्रामीणों के दो पक्षों में तनावपूर्ण स्थिति बन गई। ग्रामीणों ने रास्ते का निर्माण शुरू कराने की मांग को लेकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को समझाकर शांत कराया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि रास्ते का निर्माण शीघ्र शुरू नहीं कराया गया तो धरना शुरू कर देंगे। इनमें जितेंद्र कुमार शर्मा, धीरज पाल, रामपाल शर्मा, दिनेश कुमार, प्रवीण, नवाब अली आदि रहे।
बघरा में होगा सम्मेलन
रमाला (बागपत)। किशनपुर बराल गांव में असंगठित कामगार कांग्रेस के प्रभारी राजवीर सिंह ने बताया कि छह जनवरी को मुजफ्फरनगर के बघरा में किसान सम्मेलन होगा, इसमें असंगठित कामगार कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय उपाध्याय, राष्ट्रीय संयोजक संजय राव, चेयरमैन अरविंद कुमार आदि भाग लेंगे।
घर के बाहर से कैंटर चोरी
पिलाना। डौला गांव निवासी राजपाल पुत्र शिवचरण शर्मा ने बताया कि वह कैंटर चलाता है। बुधवार रात्रि मेरठ-बागपत हाईवे पर मकान के सामने कैंटर खड़ा कर सो गया। सुबह उठकर देखा तो कैंटर गायब था। पीड़ित ने सिंघावली अहीर थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन
सात मवेशी खोलकर ले गए हमलावर
दोघट। कस्बे की पट्टी भोजान निवासी मेहरबान ने बताया कि आधा दर्जन लोगों ने घर में घुसकर परिवार पर हमला बोल दिया। घर से चार भैंस, तीन कटिया खोलकर ले गए। विरोध करने पर परिजनों के साथ मारपीट की, जिसमें मेहरबान की पत्नी मसरीन, बेटी अफरोज घायल हो गई। पुलिस ने घायलों को बिनौली सीएचसी पर भर्ती कराया। एसओ अजय शर्मा ने बताया कि मामले की जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।