फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   दिल, दिमाग और शरीर से मजबूत बनें लड़कियां : कविता दलाल

दिल, दिमाग और शरीर से मजबूत बनें लड़कियां : कविता दलाल

Thu, 06 Dec 2018 01:39 AM IST
Updated Thu, 06 Dec 2018 01:39 AM IST
विज्ञापन
दिल, दिमाग और शरीर से मजबूत बनें लड़कियां : कविता दलाल
बागपत। हार्ड केडी के नाम से मशहूर देश की पहली डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलर कविता दलाल ने बिजवाड़ा गांव में अमर उजाला फाउंडेशन की अनूठी पहल अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल्स का पोस्टर लांच किया। उन्होंने कहा कि लड़कियां किसी भी सूरत में लड़कों से कम नहीं है। जरूरत जानकारी, जागरूकता और हिम्मत की है। दिल, दिमाग और शरीर से लड़कियों को मजबूत बनने की जरूरत है। लड़की को खुद को किसी भी सूरत में कमजोर नहीं समझना चाहिए। जागरूकता और प्रेरणा के लिए अमर उजाला का अभियान सराहनीय है। उन्होंने कहा यदि मां, बहन और बेटी जागरूक होगी तो समाज एक साथ जुड़ेगा और महिलाओं की सामाजिक स्थिति में भी सुधार होगा। उन्होंने कहा शिक्षा और खेल में महिलाओं को आगे आना चाहिए। अपने हकों की जानकारी होनी चाहिए, तभी अधिकारों की लड़ाई लड़ी जा सकती है।
विज्ञापन


कविता दलाल का ब्योरा
बागपत। हरियाणा के जींद जिले के मालवी गांव की बेटी और बागपत के बिजवाड़ा गांव की बहू कविता दलाल दक्षिण एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीत चुकी है। डब्ल्यूडब्ल्यूई करार करने वाली वह पहली भारतीय महिला बनीं। चार बार सीनियर नेशनल चैंपियन, साउथ एशियन गेम्स में चैंपियन के अलावा वुशु में भी नेशनल और गेम्स चैंपियन रह चुकी हैं।
विज्ञापन


किसी से कम नहीं, देश का भविष्य हैं बेटियां : राखी त्यागी
बागपत। राज्य महिला आयोग की सदस्य राखी त्यागी ने बागपत में अमर उजाला फाउंडेशन की अनूठी पहल अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल्स का पोस्टर लांच किया। उन्होंने कहा कि बेटी किसी से कम नहीं है, देश का भविष्य है। उन्होंने कहा शिक्षा, चिकित्सा, खेल और राजनीति में महिलाओं ने खुद को साबित करके दिखाया है। उन्होंने कहा वर्तमान में महिलाओं को अपने अधिकारों को जानने और शिक्षित होने की जरूरत है। उन्होंने कहा शिक्षित महिलाएं ही समाज की दशा और दिशा तय कर सकता है। शिक्षा का उजियारा शहर से लेकर देहात तक समान रूप से फैलना चाहिए। उन्होंने कहा महिलाओं को सकारात्मक उर्जा के साथ आगे बढ़ना चाहिए। जरूरी है कि महिलाएं आत्मनिर्भर बनें और नेतृत्व करते हुए आगे बढ़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed