{"_id":"5c06e0e7bdec2241cf75dc4f","slug":"181543954663-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार की योजनाओं का महिलाओं को मिल रहा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार की योजनाओं का महिलाओं को मिल रहा लाभ
Updated Wed, 05 Dec 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
बागपत। बली और निबाली गांव में मंगलवार को नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान के तहत बैठक हुई। बागपत बीडीओ ने केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं से अवगत कराया। उज्ज्वला योजना, जनधन योजना, मुद्रा योजना, ग्रामीण आवास योजना, खुले में शौच मुक्त ग्राम योजना, अंत्योदय कार्ड योजना, विधवा पेंशन, विवाह पंजीकरण योजना, 181 महिला हेल्प योजना, इंद्र धनुष योजना, आयुष्मान, सुकन्या समृद्धि, कौशल विकास योजना व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना चलाई हुई है, जिसका लाभ महिलाओं को मिल रहा है। विभागों की महिला अधिकारियों और पार्टी की कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव जाकर लाभार्थी महिलाओं एवं अन्य महिलाओं को सरकार द्वारा उनके सशक्तिकरण के लिए किए गए प्रयासों से अवगत करा रही है। एडीओ रामकुमार सिंह, पंचायत सचिव राकेश कुमार, मिथलेश, बबीता, संगीता, पूनम, राजबाला मौजूद रहे।
एक माह तक चलेगा स्वच्छता का अभियान
बागपत। जिले के सभी सरकारी भवन, सार्वजनिक स्थल और बाजारों में एक माह तक सफाई अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में जन सहभागिता को भी सम्मलित किया जाएगा। मुख्य सचिव अनूप चंद पांडेय ने आदेशित किया है। अवगत कराया स्वच्छ भारत मिशन भारत सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में से एक है। अभियान के दौरान निकालने वाले कूडे़ का समुचित निस्तारण किया जाएगा।