{"_id":"5bafd2e9867a554f135b8baa","slug":"181538249449-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशन के नाम पर लोगों से अवैध उगाही कर रहे है दलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशन के नाम पर लोगों से अवैध उगाही कर रहे है दलाल
Updated Sun, 30 Sep 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
केन्द्र और प्रदेश सरकार द्वारा लाभार्थियों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के तहत नगर और क्षेत्र मेें दलाल लोगों से अवैध उगाही कर रहे हैं। इसका खुलासा शनिवार को ब्लाक पर पहुंचे बड़का गांव के पीड़ितों ने बीडीओ से शिकायत की। पीड़ितों ने कहा बड़का गांव मेें पेंशन ही नहीं आवास बनवाने के नाम पर कुछ दलाल जमकर अवैध उगाही कर रहे हैं। उन्होंने जांच कर कार्रवाई की मांग की।
पीड़ित अनिता पत्नी महेंद्र बड़का गांव की है। उसने बीडीओ प्रेमचंद से शिकायत कर बताया कि वह एक साल से पेंशन बनवाने के लिए ब्लाक के चक्कर काट रही है। यहां पर समाधान नहीं हुआ तो गांव के ही कुछ लोगों ने उन्हें पेशन दिलाने के नाम पर 500 रुपये लिए और कहा कि पेंशन मिल जाएगी। आरोप लगाया कि उक्त दलाल सैकड़ों लोगों से लाखों रुपये ऐंठ चुके हैं, लेकिन शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। बीडीओ ने पीड़ित को जांच कराकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। महिला के साथ दीपक, महेंद्र, सुशील, प्रमोद, संजीव आदि रहे।