{"_id":"5ba15a12867a557ff47de13f","slug":"181537301010-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणेश महोत्सव के चलतें श्रद्धालुओं ने गणेश की पूजा-अर्चना की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणेश महोत्सव के चलतें श्रद्धालुओं ने गणेश की पूजा-अर्चना की
Updated Wed, 19 Sep 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
महाराष्ट्र गणेश मंडल के सौजन्य से सर्राफा बाजार में चल रहे गणेश महोत्सव में श्रद्धालुओं ने विशेष पूजा की और मोधक का प्रसाद वितरित किया।
पूजा के दौरान पंडित पवन शास्त्री ने बताया कि पार्वती पुत्र गणेश किस प्रकार गज मुख हुए। मस्तक हीन पार्वती नंदन पर दृष्टिपात कर श्री हरि ने सब को मूर्छित देखा तो तुरंत गरूड़ पर विराजमान हो तीव्र गति से उत्तर दिशा की ओर चल पड़े। वहां उन्होंने भद्रा नदी के तट पर एकांत वन में एक गजेंद्र को हथनी और बच्चों को एक साथ सोते देखा। एक बालक का सिर उत्तर दिशा की ओर था। हरि ने सर्व मंगल कर तुरंत अपने चक्र से उसका मस्तक उतारकर गरूड़ पर रख लिया। बच्चे के कटे अंग के गिरने से हथनी की नींद खुल गई। वह निर्जीव शरीर देखकर रोने लगी। वह हरि स्तवन करने लगी। हरि ने ब्रह्म ज्ञान से उसे जीवित कर दिया। वह वायु वेग से उड़कर कैलाश पहुंचेे। हरि ने पार्वती पुत्र को उठाकर अपने वक्ष से लगा लिया और गज मुख को सुंदर बनाकर शिवानंदन के धड़ से जोड़ दिया। इस प्रकार बालक जीवत हो गया। सभी देवताओं ने अस्त्र-शस्त्र औरवरदान प्रदान कर सभी देवों ने प्रथम पूजनीय बनाया। रात्रि में भजनों की प्रस्तुति की। इसमें ओमवीर, अंकित, अनिल, रोहित, प्रकाम, भिवाजी, विद्या, सिद्धि गुप्ता, स्वाति, सपना, महेश आदि रहे।