{"_id":"5ba0075e867a557fef6f844b","slug":"181537214302-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्द न मिलने से आक्रोशित किसानों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्द न मिलने से आक्रोशित किसानों ने किया प्रदर्शन
Updated Tue, 18 Sep 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
फर्द न मिलने से आक्रोशित कई गांवों के किसानों ने सोमवार को तहसील में हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर एसडीएम मौके पर पहुंचे और किसानों को यह कहकर आश्वासन दिया कि इस व्यवस्था को ओर बेहतर किया जाएगा, ताकि फर्द मिलने मेें आसानी रहे। इस पर किसान शांत हो गए और घर लौट गए।
सोमवार को बावली, कोताना, वाजिदपुर, बिजरौल, बामनौली, ढिकाना आदि गांवों के किसान तहसील पहुंचे और फर्द लेने के लिए लाइन में लग गए। सुबह से लाइन मेें लगने के बाद जब दोपहर तक किसानों का नंबर नहीं आया तो किसानों ने वहां पर हंगामा शुरू कर दिया। किसानों का कहना था कि वे पिछले एक सप्ताह से फर्द लेने के लिए तहसील के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन कभी लिंक नहीं आता तो कभी कार्य नियमित रूप से न होने पर फर्द नहीं मिलती। आरोप लगाया कि फर्द देने के नाम पर किसानों से अवैध वसूली की जा रही है। जो फर्द 15 रुपये की है, उससे 50 रुपये में दिया जा रहा है। सूचना पर एसडीएम आशीष कुमार मौके पर पहुंचे और किसानों को आश्वासन दिया कि वे इस व्यवस्था को ओर बेहतर करें ताकि फर्द आसानी से मिल जाए। तब जाकर किसान शांत हुए। प्रदर्शन में राजपाल, सतीश, राज कुमार, ओमपाल, विक्रम, विकास, लोकेश, विशाल, मोहन, हरपाल आदि रहे।