फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   जनंसख्या विस्फोट से संकट की ओर बढ़ रहा देश

जनंसख्या विस्फोट से संकट की ओर बढ़ रहा देश

Sun, 09 Sep 2018 01:06 AM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
जनंसख्या विस्फोट से संकट की ओर बढ़ रहा देश
बागपत। जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के बैनर पर कलक्ट्रेट में धरना दिया गया। टू चाईल्ड पॉलिसी आंदोलन के तहत जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग की। धरने पर विभिन्न समाज के संगठनों ने समर्थन दिया। भाजपा विधायक योगेश धामा भी धरने में शामिल रहे। उन्होंने दो बच्चे के कानून को जायज बताया।
विज्ञापन

शनिवार को धरने पर पहुंचे सैकड़ों लोगों ने जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के टू चाईल्ड पॉलिसी आंदोलन को समर्थन दिया। धरना दे रहे लोगों ने फाउंडेशन की मांग को सही बताया। वक्ताओं ने कहा कि जनसंख्या विस्फोट से भारत संसाधन और सामाजिक संकट की ओर अग्रसर है। शीघ्र जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू न हुआ तो घटते संसाधनों के कारण भविष्य में देश के हालात काबू से बाहर हो जाएंगे। जिस गति से जनसंख्या बढ़ रही है, उसी स्तर से सरकार को संसाधनों की व्यवस्था ज्यादा करनी पड़ रही है। जनसंख्या कंट्रोल होगी तो राजस्व से मिलने वाली धनराशि देश के विकास में लगेगी। रोजगार के साधन बढ़ जाएंगे।
विज्ञापन

लोगों ने सरकार से मांग रखी कि जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाया जाए क्योंकि जनसंख्या विस्फोट से भारत संसाधन और सामाजिक संकट की ओर अग्रसर है। धरने पर पहुंचे भाजपा विधायक योगेश धामा ने आंदोलन को सही बताया। कहा कि जनसंख्या पर नियंत्रण होना चाहिए। यह देश हित में है। रोजगार मिलेंगे तो अपराध कम होगा और खुशहाली आएगी। वह भी जनसंख्या नियंत्रण कानून बनवाने के लिए विधानसभा में इस मुद्दो को उठाएंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रवक्ता मनोज और संचालन धूमसिंह भगत जी ने किया। पथिक सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुखिया गुर्जर, जिला बार एसोसिएशन, राजपूत, ब्राह्मण, गुर्जर, प्रजापति समाज के संगठनों ने अपना समर्थन दिया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख जितेंद्र धामा, अजय चौहान, फाउंडेशन के जिला प्रभारी मनुपाल बंसल, जिला मंत्री आचार्य अजीत सिंह, धीरज, कपिल बंसल, सुरेंद्र चौहान, राधे शर्मा, भाकियू जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर, नरेंद्रपाल, राष्ट्रवंदना मिशन के जिला संयोजक एडवोकेट देवेंद्र आर्य, हरेंद्र प्रधान, वीरेंद्र, हर्ष, सुरेंद्र चौहान, सुंदर, क्रांतिवार, जिला पंचायत सदस्य रविंद्र कुमार कुमार, प्रियंका आर्या मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed