फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   शिक्षक ही तय करते हैं छात्रों का भविष्य

शिक्षक ही तय करते हैं छात्रों का भविष्य

Thu, 06 Sep 2018 01:15 AM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
शिक्षक ही तय करते हैं छात्रों का भविष्य
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में शिक्षक दिवस पर चल रहे दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का बुधवार को धूमधाम से समापन हो गया। इस दौरान बच्चों ने शिक्षकों को उपहार भेंट कर जीवन मेें समय-समय पर मार्गदर्शन करने का संकल्प लिया, साथ ही शिक्षकों ने कॉलेज के मेधावियों को सम्मानित किया।
इस कार्यक्रम का शुभारंभ डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी, प्रधानाचार्य राजीव तोमर, प्रबंधक विक्रम तोमर व रणपाल ने किया। सर्वप्रथम छात्रों ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी ने कहा कि छात्रों को हमेशा माता-पिता व शिक्षकों का सम्मान करना चाहिए, क्योंकि उनका सम्मान करने से हमेशा आपको जीवन भर सम्मान मिलेगा। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रमों के माध्यम से समाज, राष्ट्र व विद्यार्थी के जीवन में शिक्षक के महत्व पर प्रकाश डाला। स्कूली बच्चों ने शिक्षकों को सह प्रेम उपहार भेंट कर जीवन में शिष्यों का मार्गदर्शन करने का संकल्प लिया। वहीं डायरेक्टर चौधरी ने मेधावियों को ट्राफी देकर सम्मानित किया। संचालन रणपाल सिंह ने किया।
विज्ञापन

रेजोनन्स पब्लिक स्कूल में भी शिक्षक दिवस मना। प्रबंधक प्रवीण तोमर व प्रधानाचार्य बाल विक्रम कौशिक ने पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधा कृष्णन के चित्र पर पुष्पांजलि की। बच्चों ने शिक्षकों को विभिन्न प्रकार के उपहार देकर शिक्षक दिवस को उत्साह के साथ मनाया। इसमें अनुज, सुबोध शर्मा, मुवशिरा सलीम, शर्विष्ठा पंवार, शालिनी आदि रही। चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस पर सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया । कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. आरपीएस तोमर, सचिव डॉ. मनीष तोमर व प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने किया। बच्चों ने आज की पार्टी मेरी तरफ गुरू वंदना आदि पर नृत्य प्रस्तुत किया। बच्चों ने राधा-कृष्ण के जीवन पर आधारित कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर मेधावी बच्चों को सम्मानित किया । संचालन प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुमकुम मोदी पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य अजय शर्मा, राव फारूख अहमद ने किया। प्रधानाचार्य अजय शर्मा ने बच्चों को शिक्षक का महत्व बताया। छात्रों ने विभिन्न प्रकार के रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर शिक्षकों का मनोरंजन किया। संचालन मोनिका शर्मा ने किया। इसमें सूरज कुमार, अंशिका मलिका कलश, मनदीप, आदित्य, हर्ष तोमर, आशु तोमर आदि रहे। इंडियन इंटर कॉलेज में डायरेक्टर विजयानंद, प्रधानाचार्य बीना आर्य और देवेंद्र आर्य ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान बच्चों ने प्रधानाचार्या बीना आर्य को उपहार भेंट किए। लार्ड महावीरा एकेडमी पर प्रधानाचार्य विक्रम डांगी, अभिषेक जैन ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बच्चों ने देशभक्ति व रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर शिक्षकों का मनोरंजन किया। प्रधानाचार्य ने मेधावी बच्चों को सम्मानित किया। दूसरी तरफ बच्चों ने शिक्षकों को उपहार भेंट कर जीवन मेें गुरू का सम्मान करने का संकल्प दोहराया।

दयानंद बाल विद्या मंदिर में संचालक राजकुमार आर्य, प्रधानाचार्य विनोद भारद्वाज ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डॉ. ओमवीर सिंह ने बताया कि सर्वपल्ली राधा-कृष्णन कहते थे कि देश मेें सर्वश्रेष्ठ दिमाग वाले ही शिक्षक बनने चाहिए। इसमेें सहंसरपाल, अश्विन, प्रियंका, प्रिया, विशाखा, अनिता, रश्मि, फरीन, रीतु, अलका, आरती, शालू, अनुराधा, शिखा, रेखा, ब्रजवीर, वीरपाल आदि रहे। दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज मेें मनोविज्ञान विभाग व अंग्रेजी विभाग में शिक्षक दिवस धूमधाम से मना। शुभारंभ प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह, डॉ. अंशु उज्जवल ने किया। छात्र-छात्राओं ने प्रोफेसरों को उपहार दिए। इसमें डॉ. स्नेहवीर पुंडीर, डॉ. आंचल जैन, डॉ. भारती त्यागी, पूर्व मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. रजनी कश्यप, डॉ. सुनीता, डॉ. ममता जैसियान, डॉ. प्रज्ञान चौधरी, आनंद, शाहिन, राजीव, अरविंद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed