फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बालिका शौचालय पर लगवाया किवाड़, आठ साल से धूल फांक रहा कंप्यूटर

बालिका शौचालय पर लगवाया किवाड़, आठ साल से धूल फांक रहा कंप्यूटर

Wed, 29 Aug 2018 01:26 AM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 01:26 AM IST
विज्ञापन
बालिका शौचालय पर लगवाया किवाड़, आठ साल से धूल फांक रहा कंप्यूटर
बागपत। गौरीपुर जवाहर नगर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय के शौचालय पर पहले टाट का पर्दा और फिर टूटा किवाड़ खड़ा कर दिए जाने का मामला उजागर किए जाते ही शिक्षा विभाग हरकत में आ गया है। स्कूल में तीन शौचालय है, जिनमें बालिका शौचालय पर लकड़ी का दरवाजा लगवा दिया गया है। जल्द ही लोहे के किवाड़ लगवाए जाएंगे। इससे पहले टाटा का पर्दा लगाकर बेटियों को शौचालय में जाना पड़ता था। असामाजिक तत्वों ने स्कूल के शौचालयों के दरवाजों को क्षतिग्रस्त कर दिया था। मंगलवार को टूटे दरवाजे का समाचार प्रकाशित होते ही एसडीएम विवेक कुमार यादव ने ग्राम प्रधान से मामले की जानकारी ली। ग्राम प्रधान कमलेश देवी ने बताया कि बालिका शौचालय पर दरवाजा लगवा दिया गया है। एक या दो दिन में ही लोहे के स्थायी दरवाजे लगवा दिए जाएंगे।
विज्ञापन



आठ साल से धूल फांक रहा कंप्यूटर
बागपत। बच्चों को आधुनिक शिक्षा देने के लिए साल 2010 में कंप्यूटर दिया, लेकिन स्कूल में बिजली की व्यवस्था नहीं है। अलमारी के ऊपर रखा कंप्यूटर आठ साल से धूल फांक रहा है। जिस कारण यहां आधुनिक शिक्षा व्यवस्था की भी पोल खुलकर रह गई है। प्रधानाध्यापिका सुनीता देवी का कहना है कि उन्होंने बीएसए कार्यालय को बिजली नहीं होने की बाबत जानकारी दे रखी है।
विज्ञापन



खंभा लगे तो होगी बिजली आपूर्ति
बागपत। स्कूल में बिजली आपूर्ति सिर्फ एक खंभे की वजह से नहीं हो पा रही है। एक खंभा लगते ही आपूर्ति शुरू हो जाएगी। ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता रामवीर सिंह का कहना है क प्रकरण की जांच कराएंगे कि आखिर खंभा क्यों नहीं लगवाया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed