फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   रात्रि भ्रमण में एसई ने सुनी ग्रामीणों की विद्युत समस्याएं

रात्रि भ्रमण में एसई ने सुनी ग्रामीणों की विद्युत समस्याएं

Wed, 18 Jul 2018 01:08 AM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
रात्रि भ्रमण में एसई ने सुनी ग्रामीणों की विद्युत समस्याएं
बड़ौत (बागपत)। राजस्व वसूली का लक्ष्य पूरा करने और बिजली चोरी पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने के साथ-साथ शासन द्वारा संचालित योजनाओं की ग्रामीणों को जानकारी देने व उपभोक्ताओं की विद्युत समस्याओं का तत्काल प्रभाव से निस्तारण कराने को लेकर सोमवार की रात्रि में एसई ने बड़ौत तहसील क्षेत्र के छह गांवों में रात्रि भ्रमण किया। इस दौरान ग्रामीणों ने उन्हें विद्युत समस्याओं से रूबरू कराया। एसई ने संबंधित एसडीओ व अवर अभियंता को फोन कर तत्काल समस्या का समाधान कराने के निर्देश दिए और ग्रामीणों से समय पर विद्युत बिल जमा करने व विद्युत चोरी न करने की अपील की।
विज्ञापन

एसई रामबीर सिंह सोमवार की रात्रि में छछरपुर गांव में पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों ने गांव में जर्जर विद्युत लाइन को बदलने और ओवरलोड ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ 12 से 15 घंटे विद्युत आपूर्ति की मांग उठाई। एसई ने आश्वासन दिया कि समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान होगा। उन्होंने बताया कि शासन की मंशा है कि अक्तूबर माह से ग्रामीणों को मीटर युक्त 24 घंटे विद्युत आपूर्ति मिले, इसके लिए उन्होंने ग्रामीणों से घर-घर मीटर लगवाने में सहयोग करने, समय पर विद्युत बिल जमा करने व विद्युत चोरी न करने की अपील की। प्रधान अनिल कुमार एडवोकेट सहित ग्रामीणों ने पाली बार ऊर्जा निगम के किसी अफसर द्वारा रात्रि भ्रमण करने व ग्रामीणों की समस्या सुनने पर आभार जताया।
विज्ञापन

इसके बाद एसई गूंगाखेड़ी गांव पहुंचे, जहां प्रधान संजीव के नेतृत्व में ग्रामीणों ने एसई को समस्याओं से अवगत कराया। इसके बाद एसई रामबीर सिंह गुराना गांव पहुंचे, जहां प्रधान रणधीर के आवास पर उन्होंने विद्युत समस्याएं सुनी। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पर्याप्त मात्रा मेें बिजली न मिलने से लोगों को पेयजल संकट व अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। गांव में बहुत से लोगों को विद्युत बिल त्रुटिपूर्ण भेजे जा रहे है। एसई ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद एसई ने मलकपुर, बावली, ढ़िकाना और कोताना गांव में रात्रि भ्रमण कर शिकायती सुनी। बाद मेें फोन कर संबंधित एसडीओ व जेई को ग्रामीणों की समस्याओं का तत्काल प्रभाव से निस्तारण करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


40 घरों मेें चेकिंग, 12 के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बड़ौत। एसडीओ चैन सिंह के नेतृत्व में तितरौदा और मवी कला गांव में बिजली चोरी के खिलाफ ताबड़तोड़ छापेमारी की, इससे उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया। टीम ने कंबाला गांव मेें एक विद्यालय मेें विद्युत चोरी पकड़ी। टीम ने 40 घरों में चेकिंग की। 12 लोगों को विद्युत लाइन पर कटिया डालकर चोरी करते पकड़ा। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई जबकि डेढ़ लाख रुपये की राजस्व वसूली की। टीम में सुमेश, राजीव, अश्वनी, कावेंद्र शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed