फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   किसानों की कमर तोड़ने वाला निर्णय बताया

किसानों की कमर तोड़ने वाला निर्णय बताया

Sat, 14 Jul 2018 01:00 AM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
किसानों की कमर तोड़ने वाला निर्णय बताया
विद्युत दरों में वृद्धि पर जताई नाराजगी
विज्ञापन

बिनौली। जिवाना गुलियांन के गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में रालोद के पोल खोल धावा बोल अभियान के तहत कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें प्रदेश सरकार द्वारा विद्युत दरों में की गई वृद्धि को किसानों की कमर तोड़ने वाला निर्णय बताया।

शुक्रवार को बैठक में जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना ने कहा कि प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के चलते जनपद के किसानों का करीब 800 करोड़ रुपया चीनी मिलों पर बकाया है। भुगतान न मिलने से किसान आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। प्रदेश सरकार ने विद्युत दरों में बेतहाशा वृद्धि कर किसानों की कमर तोड़ने का काम किया है। 14 दिन के अंदर गन्ना भुगतान दिलाने के सरकार के दावे खोखले साबित हुए हैं। केंद्र सरकार द्वारा घोषणा पत्र में लागत का डेढ़ गुना देने के वायदे पर भी अमल नहीं हुआ है। रोजगार देने में भी सरकार पूरी तरह से विफल रही है। विदेशों से काला धन सरकार के तमाम प्रयासों और दावों के बाद भी वापस नहीं आया है। सरकार के झूठे वायदों के खिलाफ रालोद अभियान चलाकर पोल खोलेगा ओर आंदोलन के माध्यम से धावा बोलेगा। बैठक की अध्यक्षता प्रोफेसर बलजीत सिंह आर्य, संचालन ओमवीर सिंह तोमर ने किया। बैठक में प्रधान राजू तोमर सिरसली, श्रीपाल धामा, ब्रजमोहन शर्मा, मास्टर देवराज सोलंकी, श्याम सिंह प्रमुख, प्रधानाचार्य डा. राजीव खोखर, उपप्रधानाचार्य डा. सुशील वत्स, वेदपाल सिंह, नितिन शर्मा, चन्द्रवीर, पप्पी धामा, मोनू राणा, बलराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed