फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   विद्युत कटौती के विरोध में ग्रामीणों का हंगामा

विद्युत कटौती के विरोध में ग्रामीणों का हंगामा

Sat, 23 Jun 2018 01:16 AM IST
Updated Sat, 23 Jun 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
विद्युत कटौती के विरोध में ग्रामीणों का हंगामा
विद्युत कटौती के विरोध में ग्रामीणों का हंगामा
विज्ञापन

बड़ौत। लगातार हो रही विद्युत कटौती के विरोध में शुक्रवार को ककडीपुर गांव के ग्रामीणों ने अधिशासी अभियंता प्रथम कार्यालय पर पहुंचकर हंगामा किया। इस दौरान ग्रामीणों की कर्मचारियों के साथ तीखाी नोकझोंक भी हुई। बाद मेें ग्रामीणों ने कार्यालय पर मौजूद अधिशासी अभियंता का घेराव कर नियमित रूप से दस घंटे आपूर्ति दिलाने की मांग की। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।
ग्रामीणों ने कहा कि गांव में पिछले 15 दिन से मात्र तीन से चार घंटे ही सप्लाई मिल रही है। इस कारण किसानों की फसल सूख रही हैं। पर्याप्त मात्रा में बिजली न मिलने के कारण ग्रामीणों को पशुओं का चारा काटने, पेयजल व्यवस्था को लेकर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आरोप लगाया कि विभागीय अफसरों के संरक्षण के चलते गांव में बिजलीघर पर तैनात संविदा कर्मचारी फाल्ट के बहाने विद्युत कटौती कर रहे हैं। शिकायतों के बावजूद सुनवाई नहीं हो रही है। इससे ग्रामीणों मेें रोष बढ़ रहा है।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता प्रथम जागेश कुमार ने ग्रामीणों के समक्ष एसडीओ गोपाल से फोन पर बातचीत कर ग्रामीणों को दस घंटे सप्लाई देने के निर्देश दिए। तब ग्रामीण शांत हुए। प्रदर्शन करने वालों में उदयवीर, अश्वनी कुमार, जयपाल सिंह, नगेन्द्र, ऋषिपाल, पुष्पेंद्र, अशोक, तेजपाल सिंह, सुधीर, योगेंद्र पंवार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed