फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   एसडीएम ने जूस पिलाकर खत्म कराई भूख हड़ताल

एसडीएम ने जूस पिलाकर खत्म कराई भूख हड़ताल

Sat, 16 Jun 2018 12:39 AM IST
Updated Sat, 16 Jun 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम ने जूस पिलाकर खत्म कराई भूख हड़ताल
एसडीएम ने जूस पिलाकर खत्म कराई भूख हड़ताल
विज्ञापन

दोघट। आदमपुर गांव में कुम्हार के गड्ढों और मिट्टी की खुदाई के मामले में चल रही प्रजापति समाज की भूख हड़ताल चौथे दिन एसडीएम बड़ौत के आश्वासन पर समाप्त हो गई। एसडीएम ने लोगों को जूस पिलाकर आंदोलन खत्म कराया। ग्रामीणों ने प्रधान पर गड्ढों की भूमि को ठेके पर देकर अवैध उगाही का आरोप लगाया है।

शुक्रवार को एसडीएम बड़ौत अरविंद कुमार द्विवेदी पहुंची। प्रजापति समाज के लोगों ने उनसे कहा कि कुम्हार के गड्ढों की भूमि को कब्जा मुक्त कराकर मिट्टी खुदाई की अनुमति दी जाए। इसके बाद ही भूख हड़ताल समाप्त होगी। उन्होंने यह भी कहा कि ग्राम प्रधान ने कुम्हार के गड्ढों की भूमि को बिना अनुमति के ठेके पर दे दिया और अवैध उगाही की जबकि इस भूमि का वाद न्यायालय में विचाराधीन है। एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी ने आश्वासन दिया कि जिस भूमि का मुकदमा न्यायालय में विचारधीन है, उसे तो नहीं छेड़ सकते। लेकिन इसके अलावा जो कुम्हार के गड्ढों की भूमि बचती है, उसे साफ कराकर मिट्टी खुदाई की अनुमति दी जाएगी। इस आश्वासन पर ग्रामीण संतुष्ट हो गए। उन्होने भूखहड़ताल समाप्त करने की घोषण की। एसडीएम ने ग्रामीणों को जूस पिलाकर भूखहड़ताल खत्म कराई। इस मौके पर हरबीर, बेदू, इंद्रपाल, फूल सिंह, साहब सिंह, ईश्वरी, अनीता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed