{"_id":"5b22c7e74f1c1b634d8b68e6","slug":"181529006055-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी पुलिस की परीक्षा के लिए बागपत में बनाए दो केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी पुलिस की परीक्षा के लिए बागपत में बनाए दो केंद्र
Updated Fri, 15 Jun 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। यूपी पुलिस भर्ती 2018 की परीक्षा के लिए जिले में दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा 8280 अभ्यर्थी भाग लेंगे। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा होगा। पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। डीजीपी ने वीडियो कान्फ्रेंस के जरिये परीक्षा को लेकर वार्ता की और आवश्यक निर्देश दिए।
एसपी जयप्रकाश ने बताया कि 18 और 19 मई को दो-दो पालियों में उप्र पुलिस सिपाही भर्ती की परीक्षा संपन्न कराने के लिए श्री यमुना इंटर कॉलेज बागपत और कालिंदी कॉलेज बड़ौत को परीक्षा केंद्र बनाया। विभिन्न जनपदों के 8280 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे, शौचालय, बिजली, बायो मैट्रिक मशीन आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कर दी गई है। पुलिस भर्ती बोर्ड ने परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए प्रश्न पत्र के 24 सेट तैयार किए हैं और हर कमरे में सीसीटीवी के जरिये पैनी निगरानी की जाएगी। वही परीक्षार्थियों की समस्याओं के निरधारण व अन्य सुविधाओं के लिए कंट्रोल रूम भी स्थापित किया है। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह दस बजे से बारह बजे तक होगी और द्वितीय पाली की समय तीन से पांच बजेे तक निर्धारित किया है। इसके अलावा प्रत्येक कमरे में तीन इंस्पेक्टर को पर्यवेक्षक के रूप में तैनात किया है। वहीं बृहस्पतिवार को परीक्षा केन्द्रों पर व्यवस्थाएं परखने व अन्य सुविधाओं को सुनिश्चित करने के लिए उप्र महा निदेशक ने वीडियों कान्फ्रेंस के जरिये एसपी व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए। एसपी जयप्रकाश ने बताया कि परीक्षा केन्द्रों पर सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा चुकी है। परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए विशेष सचल दस्ते के भी पुख्ता इंतजाम किए हैं।
मेडिकल में 42 अभ्यर्थी पास
बागपत। यूपी पुलिस सिपाही एवं पीएसी सीधी भर्ती 2015 में चयनित रमाला थाना क्षेत्र के सात और दोघट थाना क्षेत्र के 43 अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण हुआ। नोडल अधिकारी सीओ बागपत दिलीप सिंह ने बताया कि सात अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। एक अभ्यर्थी मेडिकल में अनफिट हो गया। 42 अभ्यर्थी मेडिकल में पास हुआ है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को दोघट थाना क्षेत्र के दो व बड़ौत क्षेत्र के 47 व बिनौली क्षेत्र के एक अभ्यर्थी का मेडिकल होगा।