फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   भाजपां सरकार कर रही किसान विरोधी काम- राज बब्बर

भाजपां सरकार कर रही किसान विरोधी काम- राज बब्बर

Mon, 28 May 2018 01:12 AM IST
Updated Mon, 28 May 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
भाजपां सरकार कर रही किसान विरोधी काम- राज बब्बर
बड़ौत (बागपत) ।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार किसान विरोधी काम कर रही है। इस कारण पिछले चार सालों मेें करीबन पचास हजार किसानों की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जो अलग-अलग जगहों पर चल रहे किसानों के आंदोलन मेें उनका साथ देकर किसानों को उनका हक दिला रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूत बनाने व लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारियों मेें जुट जाने का आह्वान किया।
वे रविवार को बावली रोड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक करने के बाद जिलाध्यक्ष चौधरी रामकुमार सिंह के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। राज बब्बर ने कहा कि आज भाजपा ने प्रदेश मेें अराजकता का माहौल पैदा कर दिया है। आए दिन लूट, हत्याएं बलात्कार जैसी जघन्य अपराध हो रहे हैं। किसानों को उनकी फसलों का उचित दाम नहीं मिल रहा है। आज भी देश में 30 हजार करोड़ और प्रदेश में 13 हजार रुपये किसानों का बकाया गन्ना भुगतान बाकी है, इसके लिए किसान लगातार संघर्ष कर रहा है। मोदी व योगी ने अपनी सरकार बनने पर किसानों को 14 दिन में गन्ना भुगतान दिलाने की बात कहीं थी, लेकिन अब प्रदेश सरकार बने 15 माह का समय बीत चुका है, लेकिन अभी भी किसान गन्ना भुगतान के लिए संघर्षरत है ।
विज्ञापन

उन्होंने कहा रोजगार न मिलने के कारण युवा रास्ता भटकर अपराध कर रहा है। उन्होंने कहा कि अब भाजपा सरकार की मनमानी नहीं चलेगी। भाजपा को कांग्रेस मुंह तोड़ जवाब देगी। उन्होंने कहा कि कर्नाटक मेें किसानों को डीजल पर छूट दी जा रही है, जबकि प्रदेश में किसान अपनी फसल के उचित मुआवजे की मांग को लेकर आंदोलन कर रहा है। उन्होंने कहा मृतक किसान के परिवार को हरसंभव मदद दिलाने के लिए कांग्रेस संघर्ष करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed