{"_id":"5ae6288c4f1c1b64098b72cf","slug":"181525033100-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरपुड़ा में ट्रैक्टर की टक्कर से किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरपुड़ा में ट्रैक्टर की टक्कर से किशोर की मौत
Updated Mon, 30 Apr 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)।
निरपुड़ा गांव में थ्रेसिंग मशीन पर काम करने वाले किशोर की ट्रैक्टर की टक्कर लगने से मौत हो गई। निरपुड़ा गांव निवासी तहसीम (17) पुत्र तैय्यब गांव के पाले पुत्र जगवीर की थ्रेसिंग मशीन पर मजदूरी का काम करता था। रविवार को पाले का बेटा मोनू ट्रैक्टर व मशीन को घेर में खड़ी कर खाना खाने के लिए चला गया। तहसीम व अन्य मजदूर ट्रैक्टर में तेल डालने लगे। इसी दौरान गांव के ही मजदूर अली ने ट्रैक्टर स्टार्ट कर गियर लगा दिया। ट्रैक्टर के आगे खड़े तहसीम को टक्कर लग गई और ट्रैक्टर व दीवार के बीच में सिर आ गया। किसी तरह अन्य मजदूरों ने ट्रैक्टर बंद किया। घायल तहसीम को बड़ौत ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। किशोरी की मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया।