{"_id":"5ab007a44f1c1baa758b64c7","slug":"181521485732-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेतों में खड़ा है गन्ना, कब मिलेगा इंडेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेतों में खड़ा है गन्ना, कब मिलेगा इंडेंट
Updated Tue, 20 Mar 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। रंछाड़ गांव के ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। किसानों ने कहा सामान्य प्रजाति के गन्ने का मलकपुर चीनी मिल इंडेंट जारी नहीं कर रही है। उन्होंने कहा जल्द कार्रवाई नहीं की तो किसान सड़कें जाम करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
किसानों ने कहा रिजेक्ट और सामान्य प्रजाति का गन्ना खेतों में खड़ा हुआ है। अधिकांश तौल केंद्रों पर गन्ने की खरीद नहीं की जा रही है। सोमवार को रंछाड़ गांव के किसानों ने कलक्ट्रेट में नारेबाजी कर आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पेराई सत्र समाप्त होने की ओर है, लेकिन अभी तक खेतों में गन्ना खड़ा हुआ है। पशुओं के लिए भी चारे का संकट गहरा गया है। शिकायत करने के बाद भी न तो मिल के अफसर कोई सुनवाई कर रहे हैं और न ही गन्ना विभाग की ओर से कोई कार्रवाई की जा रही है। किसानों ने यहां पहुंचे डीसीओ सुशील कुमार का घेराव कर मांग रखी। किसानों को जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। चेतावनी दी समाधान नहीं हुआ तो सड़क जाम कर विरोध व्यक्त करेंगे। दूसरी तरफ गांव लोग सीडीओ चांदनी सिंह ने मिले। गांव में हैंडपंपों का रिबोर 400 फीट पर कराने और श्मशान घाट का सौंदर्यीकरण कराने की भी मांग की। इसमें रविंद्र हट्टी, कृष्णपाल, राधेश्याम, जितेंद्र, आनंद, सूरज वीर, राजेंद्र, भोपाल सिंह, चरण सिंह, राम मेहर, ब्रजपाल, रणवीर सिंह, देवेंद्र, सतेंद्र, मांगेराम, राम कुमार आदि मौजूद रहे।