फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   दो केंद्रों पर 947 परीक्षक और 109 उप प्रधान परीक्षक करेंगे मूल्याकंन

दो केंद्रों पर 947 परीक्षक और 109 उप प्रधान परीक्षक करेंगे मूल्याकंन

Thu, 15 Mar 2018 01:16 AM IST
Updated Thu, 15 Mar 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
दो केंद्रों पर 947 परीक्षक और 109 उप प्रधान परीक्षक करेंगे मूल्याकंन
बागपत। यूपी बोर्ड परीक्षा समाप्त हो गई है। अब दो केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्याकंन 17 मार्च से शुरू होगा। इसके लिए 947 परीक्षक और 109 उप प्रधान परीक्षकों की तैनात की गई है। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगा।
विज्ञापन

शहर के श्री यमुना इंटर कॉलेज और बड़ौत के जनता वैदिक इंटर कॉलेज को मूल्याकंन केंद्र बनाया गया है, जिसमें कई जिलों के बोर्ड एग्जाम की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा। सभी कक्षों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। पेयजल से लेकर विद्युत व्यवस्था दुरुस्त रहेगी। जो परीक्षक उत्तर पुस्तिका का मूल्याकंन करने नहीं पहुंचेगा उसके खिलाफ वेतन रोकने और अन्य विभागीय कार्रवाई होगी। प्रत्येक परीक्षक प्रतिदिन न्यूनतम इंटर की 40 और हाईस्कूल की 50 कॉपियां जांचेगा। प्रत्येक परीक्षक नियुक्ति पत्र को प्रधानाचार्य से सत्यापित कराकर मूल्याकंन कार्य करने के लिए उपस्थित रहेगा। चिकित्सा अवकाश तभी मिलेगा जब सीएमओ द्वारा गठित बोर्ड की संस्तुति होगी। कार्य के दौरान मोबाइल पर बात करना पूरी तरह प्रतिबंधित होगा। कोई भी परीक्षक उत्तर पुस्तिकाओं की फोटो नहीं खीचेंगे।
विज्ञापन

डीआईओएस पीके मिश्रा ने बताया कि श्री यमुना इंटर कॉलेज में करीब 400 परीक्षक और 50 उप प्रधान परीक्षक तैनात किए गए हैं। बड़ौत के जनता वैदिक इंटर कॉलेज में 547 परीक्षक और 59 उप प्रधान परीक्षक तैनात किए गए हैं। निर्देशित किया कि कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंटर का बागपत, हाईस्कूल का बड़ौत में मूल्याकंन
श्री यमुना इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य जयपाल शर्मा ने बताया कि कॉलेज में इंटर के छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्याकंन होगा। उधर बड़ौत के जनता वैदिक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. यशपाल शास्त्री ने बताया कि यहां हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाएं जांची जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed